Bhopal Metro News: अगर आप भी भोपाल मेट्रो से रोजाना सफर करते हैं या वीकेंड पर शहर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी. आपको बता दें कि स्टेशन पर खड़े होकर घड़ी की सुइयों को बार-बार देखने का दौर अब खत्म होने जा रहा है. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए 17 अगस्त से नई समय-सारणी लागू कर दी है. अब हर 15 मिनट के अंतराल में मेट्रो ट्रेन आपकी सेवा में तैयार मिलेगी. इस नई व्यवस्था से सफर न केवल सुविधाजनक होगा, बल्कि यात्रियों का कीमती समय भी बचेगा. जानिए नया टाइम टेबल और कितने फेरे लगाएगी भोपाल मेट्रो.
Vande Bharat को टक्कर देंगा अमृत भारत एक्सप्रेस! अब मिलेंगे AC कोच, जानिए क्या-क्या होगा बदलाव?
मेट्रो की नई समय-सारणी जारी
भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रो के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने भोपाल मेट्रो की नई समय-सारणी जारी की है, जो 17 अगस्त 2026 से लागू होगी. नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के सभी दिनों में मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी. यात्रियों की सुविधा और मेट्रो के उपयोग को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है. नई समय-सारणी के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे और एम्स स्टेशन से पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे रवाना होगी.
62 फेरे संचालित किए जाएंगे
इन दिनों मेट्रो सेवा शाम तक जारी रहेगी. सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7 बजे, जबकि एम्स स्टेशन से अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे रवाना होगी. सोमवार से शनिवार के बीच दोनों दिशाओं में कुल 62 फेरे संचालित किए जाएंगे. वहीं, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो सेवा का समय बढ़ाया गया है. इन दिनों मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगी. सुभाष नगर स्टेशन से अंतिम ट्रेन रात 8 बजे और एम्स स्टेशन से अंतिम ट्रेन रात 8:30 बजे रवाना होगी. रविवार और अवकाश के दिनों में दोनों दिशाओं में कुल 70 फेरे लगाए जाएंगे.
जम्मू-श्रीनगर को मिलेगी तीसरी वंदे भारत, उधमपुर में भी रुकेगी ट्रेन; यात्रियों को बड़ी राहत
मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन के लिए कम समय तक इंतजार करना पड़ेगा. साथ ही पूरे परिचालन समय के दौरान नियमित अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहने से यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी.


