Golmaal 5 Release Date: बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने इसका टीजर भी जारी किया है.
यह भी पढ़ें- Chandrabadhani Devi Temple: उत्तराखंड का अनोखा शक्तिपीठ, जहां मूर्ति नहीं श्री यंत्र की होती है पूजा
फिर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग
रोहित शेट्टी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट शेयर की. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “LAUGHTER, FUN, JOY, HAPPINESS AND FAMILY… BAS, NOTHING ELSE. 8TH JAN 2027. फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और तुषार कपूर नजर आएंगे. यानी फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को गोलमाल गैंग की मस्ती और कॉमेडी देखने को मिलेगी.
‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की भी एंट्री
‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की भी एंट्री हो चुकी है. मार्च में मेकर्स ने एक अनाउंसमेंट वीडियो के जरिए उनकी फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी थी. वीडियो में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर शरमन जोशी की फ्रेंचाइजी में वापसी का जश्न मनाते नजर आए थे. इसी दौरान अक्षय कुमार की सरप्राइज एंट्री दिखाई गई थी.
2006 में शुरू हुआ था ‘गोलमाल’ का सफर
‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी. इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी और तुषार कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म को दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली और इसके बाद फ्रेंचाइजी की तीन और फिल्में रिलीज हुईं.
फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ 2017 में रिलीज हुई थी. अब करीब एक दशक बाद ‘गोलमाल’ गैंग एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है.
यह भी पढ़ें- अमृतसर से जामनगर 13 घंटे में, 4 राज्यों और 15 शहरों को जोड़ेगा 6-लेन एक्सप्रेसवे
कहानी पर बना हुआ है सस्पेंस
‘गोलमाल 5’ की कहानी को फिलहाल मेकर्स ने पर्दे में रखा है. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चरज और टी-सीरीज के सहयोग से किया जा रहा है. नए साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली इस फिल्म में एक बार फिर कॉमेडी, मस्ती और ‘गोलमाल’ गैंग की वापसी देखने को मिलेगी.


