Salman Khan News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग का Weekend Ka Vaar में करारा जवाब दिया. Bigg Boss 20 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने अपने बाल्ड लुक और कथित हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर किए जा रहे कमेंट्स पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनका गंजा लुक एक आगामी प्रोजेक्ट का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें- Bank Holiday: अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, जानें आपके शहर में कब है छुट्टी
ट्रोल करना है तो करो…
सलमान खान ने घरवालों से बातचीत के दौरान ट्रोल्स को जवाब देते हुए स्टेज पर अपनी टोपी और टी-शर्ट उतार दी. उन्होंने कहा कि आप लोग मुझे ट्रोल करना चाहते हैं, मैं आपको दिखाता हूं. एब्स नहीं हैं, मेरा लुक देखो. अब ट्रोल करना है तो करो.
सलमान ने कहा कि किसी की सेहत को लेकर चिंता जताना और किसी के लुक का मजाक उड़ाना, दोनों अलग बातें हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अस्वस्थ दिख रहा हो या उसका वजन कम हुआ हो तो चिंता जताना समझ में आता है, लेकिन किसी के रूप-रंग का मजाक उड़ाना गलत है.
ये बाल्ड लुक एक प्रोजेक्ट के लिए है
अपने गंजे लुक को लेकर लगातार किए जा रहे कमेंट्स पर सलमान ने साफ किया कि यह लुक उनके एक प्रोजेक्ट के लिए है. उन्होंने कहा कि लोग बिना पूरी जानकारी के उनके हेयर ट्रांसप्लांट कराने या गंजे होने को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. सलमान ने कहा कि ये बाल्ड लुक एक प्रोजेक्ट के लिए है. ये क्या कमेंट्स हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट करा रहे हैं, टकला हो गया है… हां, हो गया हूं. इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके एक दोस्त का करीब दो महीने पहले निधन हुआ है.
‘फिल्म पसंद नहीं तो मत देखो’
सलमान ने कलाकारों के लुक पर लगातार टिप्पणी करने वाले लोगों पर भी निशाना साधा. उन्होंने ऐसे लोगों को “parasites” बताते हुए कहा कि इस तरह की संस्कृति को खत्म करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं है तो वह उसे न देखे. कलाकार फिल्म बनाने में अपनी पूरी मेहनत करते हैं और दर्शक टिकट खरीदकर फिल्म देखने आते हैं, कलाकारों को खरीदने नहीं.
यह भी पढ़ें- LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, नहीं कराया तो क्या होगा? जानें पूरा नियम
6 सितंबर को हुआ Bigg Boss 20 का प्रीमियर
बता दें कि Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को हुआ था. शो में सलमान खान बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं. वहीं, फिल्मों की बात करें तो सलमान खान अगली बार ‘Maatrubhumi’ में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं. फिल्म का नाम पहले ‘Battle of Galwan’ रखा गया था और इसकी रिलीज पहले अप्रैल में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. अब तक फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है.


