मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ प्यार की नहीं, बल्कि लव और ऑब्सेशन के बीच की उलझन भी दिखाती नजर आएगी. दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘Tu Hai Meri Kiran’ का पहला लुक सामने आ गया है. फिल्म को रोमांटिक थ्रिलर बताया जा रहा है और यह 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. इसमें सवाल पूछा गया है कि प्यार और जुनून के बीच इंसान आखिर अपनी सीमा कहां तय करता है?
यह भी पढ़ें- अवध विश्वविद्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा, कुलपति ने कहा- गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं
लव और ऑब्सेशन के बीच की कहानी
फिल्म के पोस्टर पर लिखा है कि Where would you draw the line between LOVE and OBSESSION? यानी प्यार और जुनून के बीच की सीमा आप कहां तय करेंगे? वहीं फिल्म की दूसरी लाइन She found a connection, he found an obsession कहानी में मौजूद तनाव की ओर इशारा करती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की पूरी कहानी या किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. पोस्टर से इतना जरूर संकेत मिलता है कि फिल्म में रोमांस के साथ सस्पेंस और थ्रिल का भी तड़का देखने को मिलेगा.
करण रावल ने लिखी और डायरेक्ट की फिल्म
Tu Hai Meri Kiran की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी करण रावल ने किया है. फिल्म को विशाल राणा प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह Echelon Productions के बैनर तले बनाई गई है. फिल्म की बाकी कास्ट, कहानी और प्रोडक्शन से जुड़ी कई जानकारियां फिलहाल मेकर्स ने सामने नहीं रखी हैं. ऐसे में पहला पोस्टर ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने का काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें- देहरादून में नियो मेट्रो की जगह दौड़ेंगी 24 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें, जानें पूरा रूट
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की ऑन-स्क्रीन जोड़ी पहले भी दर्शक देख चुके हैं. दोनों ने 2022 में आई फिल्म ‘Double XL’ में साथ काम किया था. हालांकि, 2024 में शादी के बाद यह पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों एक बार फिर साथ नजर आएंगे. यही वजह है कि इस जोड़ी की नई फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है. अब देखना होगा कि ‘Tu Hai Meri Kiran’ में सोनाक्षी और जहीर की कहानी प्यार तक सीमित रहती है या फिर यह रिश्ता धीरे-धीरे जुनून और सस्पेंस की ऐसी दुनिया में पहुंचता है, जहां रिश्तों की सीमाएं बदल जाती हैं. बता दें कि ये फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.


