Author: Anusa

अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/

Bihar Weather Update 31 August 2026: बिहार में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को मौसम का मिजाज सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. खास तौर पर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. इसके अलावा उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के हिस्सों में भी मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा की संभावना जताई गई है. 31 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का…

Read More

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. ईस्ट कोस्ट रेलवे यानी ECR ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा. चयन शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. इस भर्ती के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 15…

Read More

MP Weather Update 31 August 2026: मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. सोमवार 31 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम केंद्र भोपाल की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है. खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है. इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया,…

Read More

UP Weather Update 31 August 2026: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र की दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहा, वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की स्थिति सामान्य रही. पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगह अत्यधिक भारी बारिश भी दर्ज हुई. 31 अगस्त को दोनों हिस्सों में बारिश का दौर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार, 31 अगस्त…

Read More

Rajasthan Weather Update 31 August 2026: आज अगस्त का महीना खत्म हो रहा है. वहीं, राजस्थान में 31 अगस्त सोमवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है. सितंबर की शुरुआत के साथ प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है. 31 अगस्त को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम मौसम केंद्र जयपुर के दैनिक पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की…

Read More

देहरादून, 30 अगस्त 2026: सड़क हादसे में घायल किसी अनजान व्यक्ति की समय पर मदद उसकी जान बचाने में अहम हो सकती है. लेकिन कई लोग पुलिस कार्रवाई या पूछताछ के डर से हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे हट जाते हैं. इसी झिझक को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार गुड सेमेरिटन यानी राह-वीर योजना चला रही है. इस योजना के तहत सड़क हादसे के बाद गोल्डन ऑवर यानी शुरुआती एक घंटे के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले नेक नागरिक को 25 हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाता…

Read More

AIAPGET Re-Exam Admit Card 2026: ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट यानी AIAPGET 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन 49 उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जो पिछली परीक्षा में तकनीकी समस्या के कारण अपना पेपर पूरा नहीं कर पाए थे. उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. दरअसल, AIAPGET 2026 की मुख्य परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित हुई थी. जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण 49 अभ्यर्थी परीक्षा…

Read More

श्रीगंगानगर, 30 अगस्त 2026: हुनर और जुनून के मेल से साधारण चीजों को भी खास बनाया जा सकता है. राजस्थान के श्रीगंगानगर के डॉ. एम.एम. सक्सेना अपनी अनूठी कला के जरिए इसका उदाहरण पेश कर रहे हैं. वे चाकू की मदद से लकड़ी और टहनियों पर बेहद बारीकी से नक्काशी कर आकर्षक कलाकृतियां तैयार करते हैं. उनकी बनाई कलाकृतियों को देखने वालों का ध्यान खास तौर पर इस बात की ओर जाता है कि छोटे-छोटे लकड़ी के टुकड़ों और टहनियों को किस तरह बारीक नक्काशी के जरिए नया रूप दिया गया है. सरकारी खर्च से बदली तस्वीर, अब निजी निवेश…

Read More

चित्रकूट, 30 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में अतिवृष्टि के बाद मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया. नदी का जलस्तर खतरे के निशान से कई मीटर ऊपर पहुंचने के बाद चित्रकूट के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया. कई परिवारों के घरों में पानी पहुंचने के बाद लोग छतों पर फंस गए. सड़क संपर्क बाधित होने पर जिला प्रशासन ने सेना और वायुसेना की मदद ली. सेना की बचाव टुकड़ी और वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में rescue operation चलाया और फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया. लगातार…

Read More

नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. वहीं, 275 भारतीय नागरिकों के लापता होने की रिपोर्ट है. इसके अलावा करीब 128 भारतीय मूल के लोग, जिनके पास दूसरी देशों की नागरिकता है, अभी भी लापता बताए गए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पहले संपर्क से बाहर रहे करीब 50 भारतीय नागरिकों से दोबारा…

Read More