Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित E20 ईंधन को लेकर इंजन को नुकसान पहुंचने की आशंकाओं के बीच IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान पहुंचने के दावे सही नहीं हैं. उनके शोध में पाया गया है कि यह ईंधन वाहनों के लिए सुरक्षित है और इससे ईंधन पंप पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता. IIT कानपुर की इंजन अनुसंधान प्रयोगशाला के प्रोफेसर और परियोजना वैज्ञानिक डॉ. ध्रुवराज कर्ण ने बताया कि प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों से स्पष्ट हुआ है कि E20 ईंधन का…
ग्लासगो में जारी राष्ट्रमंडल खेल 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार अलग-अलग स्पर्धाओं में कुल 16 पदक अपने नाम किए. इस दमदार प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीत लिए हैं. भारत के लिए सबसे सफल खेल मुक्केबाजी रहा, जहां भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स, एथलेटिक्स और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया. नोएडा में ई-कॉमर्स ठगी…
नोएडा में ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. सेक्टर-20 थाना पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 75 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ई-कॉमर्स कंपनियों के महंगे उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचने से पहले बदल देता था. आरोपियों पर फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े महंगे सामान की चोरी कर उसकी जगह नकली या कम कीमत…
ट्रंप ने ईरान को दी सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, अमेरिकी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जब तक ईरान समुद्री जहाजों पर हमले बंद नहीं करता और बातचीत के लिए तैयार नहीं होता, तब तक अमेरिकी हमले जारी रहेंगे. इस बीच, अमेरिका के विदेश विभाग ने पश्चिम एशिया में रह रहे अपने नागरिकों को क्षेत्र छोड़ने या हालात बिगड़ने की स्थिति में वहां से निकलने के लिए तैयार रहने की सलाह जारी की है. बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच गाजा और लेबनान में भी इज़राइल ने नए हवाई हमले किए हैं. वहीं, ईरान ने चेतावनी दी…
NHAI MLFF Tolling: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर हुआ पूरी तरह बैरियर फ्री, शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर शुरू हुई नई टोल प्रणाली
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली-जयपुर सेक्शन पर यात्रा को अधिक तेज, आसान और बाधारहित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. राजस्थान स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है. इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मानेसर से जयपुर तक का सफर पूरी तरह बैरियर फ्री हो गया है. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को बिना रुके टोल पार करने की सुविधा मिलेगी. इससे पहले NHAI इसी कॉरिडोर पर दौलतपुरा और मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर भी मल्टी-लेन फ्री फ्लो…
DRI Pan India Action: देशभर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 9.5 किलो सोना, ड्रग्स, ई-सिगरेट समेत करोड़ों का प्रतिबंधित सामान जब्त, 20 गिरफ्तार
भारत में तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने देशभर में कई खुफिया सूचनाओं के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. सप्ताहभर चले इन अभियानों में विदेशी सोना, हेरोइन, एमडीएमए, हाइड्रोपोनिक वीड, रेड सैंडर्स, प्रतिबंधित वन्यजीव उत्पाद, ई-सिगरेट, विदेशी मूल के पोस्ता बीज और सुपारी समेत बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और तस्करी का सामान जब्त किया गया. इन अभियानों के दौरान कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 5 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. DRI के अनुसार इन मामलों में तस्करी करने वाले गिरोहों द्वारा सामान छिपाने के लिए…
India-China Border Trade Resumes: 6 साल बाद नाथू ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक संकेत
करीब छह वर्षों से अधिक समय तक बंद रहने के बाद सिक्किम के नाथू ला दर्रे से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार एक बार फिर शुरू हो गया है. रविवार सुबह से व्यापारिक गतिविधियां बहाल होने के साथ ही इसे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति के रूप में देखा जा रहा है. सीमा व्यापार दोबारा शुरू होने से पहले भारत और चीन के अधिकारियों ने नो मैन्स लैंड (No Man’s Land) में बैठक की. चीनी प्रतिनिधिमंडल में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (Tibet Autonomous Region) के प्रशासनिक अधिकारी तथा वाणिज्य और सीमा व्यापार विभाग के प्रतिनिधि…
गोरखपुर AIIMS में ONCOS-2026 का शुभारंभ, कैंसर उपचार की नई तकनीकों और समग्र देखभाल पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कैंसर मरीजों के इलाज को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ONCOS-2026 का शुभारंभ हुआ. ऑन्को एनेस्थीसिया विषय पर आयोजित यह पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है. कार्यक्रम का उद्घाटन AIIMS गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने किया. इस सम्मेलन में देश के 17 से अधिक शहरों और विभिन्न प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से 24 विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. सम्मेलन के दौरान कैंसर मरीजों की सर्जरी से पहले की तैयारी, ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया प्रबंधन, सर्जरी के बाद देखभाल,…
7,145 करोड़ रुपये से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर! ‘कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे’ को केंद्र की हरी झंडी
Kanpur-Kabraei Greenfield Expressway: कानपुर और बुंदेलखंड के बीच कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 7,145.14 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से न केवल कानपुर से कबरई के बीच यात्रा का समय 4 से 5 घंटे से घटकर मात्र 1.5 घंटा रह जाएगा, बल्कि इसके रूट में आने वाले 93 गांवों में उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. यूपी में…
मेरठ में 6 महीने के मासूम की हत्या का खुलासा, मां और उसके प्रेमी पर बेटे को नाले में फेंकने का आरोप
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 6 महीने के मासूम समीर की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. आरोप है कि बच्चे की मां शबाना ने अपने प्रेमी विशाल के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची. पुलिस के अनुसार मासूम को नाले में फेंक दिया गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. इस मामले में आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को मेरठ के एक नाले में लोगों ने तेज बहाव के बीच एक बच्चे का शव देखा. स्थानीय लोगों ने…

