Author: Anusa

अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोना लगभग 0.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,44,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया. वहीं चांदी की कीमत में भी मजबूत उछाल आया और यह करीब 2.1 प्रतिशत बढ़कर 2,21,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. कीमती धातुओं की कीमतों में यह बढ़त घरेलू बाजार में कारोबार के दौरान दर्ज की गई. आयुर्वेद दिवस हर साल 23 सितंबर को मनाया जाएगा, 150 से अधिक देशों में हुए आयोजन, सरकार ने दी जानकारी 24 कैरेट सोना 1.44…

Read More

केंद्र सरकार ने आयुर्वेद दिवस को देशभर में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और जनजागरूकता का बड़ा अभियान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सरकार ने 23 सितंबर को हर वर्ष आयुर्वेद दिवस मनाने की अधिसूचना जारी की है, जिससे इसके आयोजन के लिए एक निश्चित वार्षिक तिथि तय हो गई है. राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने बताया कि 10वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर 2025 को “Ayurveda for People and Planet” थीम के साथ मनाया गया. इस आयोजन का नोडल संस्थान अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा था. FSSAI ने Dabur…

Read More

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Dabur India Ltd को ‘100 Per Cent’ जैसे दावों के साथ कई खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. नियामक का कहना है कि इस प्रकार की लेबलिंग खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन एवं दावे) विनियम, 2018 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है और उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकती है. FSSAI ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी की वेबसाइट पर कई खाद्य उत्पाद ‘100 Per Cent’ जैसे दावों के साथ बेचे जा रहे थे. इसके बाद कंपनी को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया.…

Read More

भारत ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. देश अब अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला सोलर एनर्जी बाजार बन गया है. सरकार के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में सौर ऊर्जा क्षमता में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति और मजबूत हुई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2014 में भारत की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता केवल 3 गीगावाट थी, जो 30 जून 2026 तक बढ़कर 162.15 गीगावाट हो गई है. यह वृद्धि देश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के तेजी…

Read More

Kalindi Kunj Interchange: दिल्ली-नोएडा सीमा पर स्थित कालिंदी कुंज में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. इस क्षेत्र में प्रस्तावित नए इंटरचेंज की डिजाइन तैयार हो चुकी है. इसके बनने के बाद अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों का ट्रैफिक एक-दूसरे से नहीं टकराएगा, जिससे यहां रोज लगने वाले जाम में काफी कमी आने की संभावना है. Startup India: भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम बना वैश्विक नवाचार केंद्र, AI और डीप-टेक से खुल रहे नए अवसर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, इस परियोजना पर करीब 500 करोड़…

Read More

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर ताजा हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है. इस घटना ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं. वहीं, सऊदी अरब द्वारा संचालित तेल टैंकरों का लाल सागर के मार्ग से हटाया जाना भी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों की ओर संकेत करता है. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच जारी पांच महीने पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए संभावित वार्ता को लेकर दोनों देशों की ओर से अलग-अलग बयान सामने आए हैं. Startup India: भारत…

Read More

भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Startup India विजन के तहत देश में उद्यमिता, नवाचार और तकनीक को लगातार बढ़ावा मिला है. इसका परिणाम यह है कि आज बड़ी संख्या में युवा नौकरी तलाशने के बजाय स्वयं उद्यम शुरू कर रोजगार देने वाले बन रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फिनटेक, हेल्थटेक और डीप-टेक जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि निवेश, संस्थागत सहयोग, नवाचार और नई तकनीकों का जिम्मेदार उपयोग भविष्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम की सफलता के लिए…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने हाल के छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार और अन्य राज्य सरकारें छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को बंद करने या कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस लेने के लिए स्वतंत्र हैं. अदालत ने स्पष्ट किया कि उसका 28 जुलाई का आदेश केवल उन प्रदर्शनकारियों पर लागू था, जिन पर गंभीर और जघन्य अपराधों के आरोप हैं. यह मामला दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई और दर्ज मामलों से संबंधित याचिकाओं…

Read More

अरुणाचल प्रदेश ने आर्द्रभूमि संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की है कि अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील (Glaw Lake) को भारत की 101वीं रामसर साइट घोषित किया गया है. इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश को अपना पहला रामसर स्थल मिल गया है. इस नई घोषणा के बाद भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 101 हो गई है. केंद्रीय मंत्री ने इसे जैव विविधता संरक्षण, जल और जलवायु सुरक्षा तथा सतत आजीविका की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. दिल्ली से पटना सिर्फ 8…

Read More

Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं वायरस और बैक्टीरिया के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण भी बनाता है. हवा में बढ़ी नमी, जगह-जगह जमा पानी और तापमान में लगातार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल सकता है. इस मौसम में बुखार, सर्दी, खांसी, गले में दर्द और शरीर दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है. सावन में कौन से दान करने से शुभ फल मिलता है? जानिए धार्मिक मान्यता और महत्व कुछ आसान घरेलू उपाय और अच्छी…

Read More