What's Hot
Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
NHAI MLFF Tolling: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर हुआ पूरी तरह बैरियर फ्री, शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर शुरू हुई नई टोल प्रणाली
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली-जयपुर सेक्शन पर यात्रा को अधिक तेज, आसान और बाधारहित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. राजस्थान स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है. इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मानेसर से जयपुर तक का सफर पूरी तरह बैरियर फ्री हो गया है. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को बिना रुके टोल पार करने की सुविधा मिलेगी. इससे पहले NHAI इसी कॉरिडोर पर दौलतपुरा और मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर भी मल्टी-लेन फ्री फ्लो…
DRI Pan India Action: देशभर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 9.5 किलो सोना, ड्रग्स, ई-सिगरेट समेत करोड़ों का प्रतिबंधित सामान जब्त, 20 गिरफ्तार
भारत में तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने देशभर में कई खुफिया सूचनाओं के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. सप्ताहभर चले इन अभियानों में विदेशी सोना, हेरोइन, एमडीएमए, हाइड्रोपोनिक वीड, रेड सैंडर्स, प्रतिबंधित वन्यजीव उत्पाद, ई-सिगरेट, विदेशी मूल के पोस्ता बीज और सुपारी समेत बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और तस्करी का सामान जब्त किया गया. इन अभियानों के दौरान कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 5 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. DRI के अनुसार इन मामलों में तस्करी करने वाले गिरोहों द्वारा सामान छिपाने के लिए…
India-China Border Trade Resumes: 6 साल बाद नाथू ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार फिर शुरू, द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक संकेत
करीब छह वर्षों से अधिक समय तक बंद रहने के बाद सिक्किम के नाथू ला दर्रे से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार एक बार फिर शुरू हो गया है. रविवार सुबह से व्यापारिक गतिविधियां बहाल होने के साथ ही इसे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति के रूप में देखा जा रहा है. सीमा व्यापार दोबारा शुरू होने से पहले भारत और चीन के अधिकारियों ने नो मैन्स लैंड (No Man’s Land) में बैठक की. चीनी प्रतिनिधिमंडल में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (Tibet Autonomous Region) के प्रशासनिक अधिकारी तथा वाणिज्य और सीमा व्यापार विभाग के प्रतिनिधि…
गोरखपुर AIIMS में ONCOS-2026 का शुभारंभ, कैंसर उपचार की नई तकनीकों और समग्र देखभाल पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कैंसर मरीजों के इलाज को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ONCOS-2026 का शुभारंभ हुआ. ऑन्को एनेस्थीसिया विषय पर आयोजित यह पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है. कार्यक्रम का उद्घाटन AIIMS गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने किया. इस सम्मेलन में देश के 17 से अधिक शहरों और विभिन्न प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से 24 विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. सम्मेलन के दौरान कैंसर मरीजों की सर्जरी से पहले की तैयारी, ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया प्रबंधन, सर्जरी के बाद देखभाल,…
7,145 करोड़ रुपये से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर! ‘कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे’ को केंद्र की हरी झंडी
Kanpur-Kabraei Greenfield Expressway: कानपुर और बुंदेलखंड के बीच कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 7,145.14 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से न केवल कानपुर से कबरई के बीच यात्रा का समय 4 से 5 घंटे से घटकर मात्र 1.5 घंटा रह जाएगा, बल्कि इसके रूट में आने वाले 93 गांवों में उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. यूपी में…
मेरठ में 6 महीने के मासूम की हत्या का खुलासा, मां और उसके प्रेमी पर बेटे को नाले में फेंकने का आरोप
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 6 महीने के मासूम समीर की मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. आरोप है कि बच्चे की मां शबाना ने अपने प्रेमी विशाल के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची. पुलिस के अनुसार मासूम को नाले में फेंक दिया गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. इस मामले में आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को मेरठ के एक नाले में लोगों ने तेज बहाव के बीच एक बच्चे का शव देखा. स्थानीय लोगों ने…
कांवड़ यात्रा के चलते हरदोई में ट्रैफिक डायवर्जन, इन मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, जानिए पूरा रूट प्लान
Hardoi Traffic Diversion: सावन का महीना आ चुका है. चारों तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे सुनाई देना शुरू हो चुका है. शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ के भक्तों से गुलजार होने लगे हैं. वहीं, श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, प्रमुख धार्मिक पर्वों और मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है. हरदोई पुलिस ने आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारी वाहनों के आवागमन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. निर्धारित अवधि के दौरान कई मार्गों…
डेढ़ लाख का मोबाइल मिला लेकिन नहीं डगमगाया ईमान, ई-रिक्शा चालक इमरान ने पेश की इंसानियत की मिसाल
Trending News: आज के दौर में जहां छोटी-सी रकम के लिए भी लोग गलत रास्ता अपनाने से नहीं हिचकते, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हर हाल में ईमानदारी को सबसे ऊपर रखते हैं. ऐसी ही एक मिसाल ई-रिक्शा चालक इमरान ने पेश की है. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने सड़क पर मिला करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन उसके मालिक तक पहुंचाने का फैसला किया. उनकी इस ईमानदारी की हर तरफ सराहना हो रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Raebareli News: रायबरेली में रिश्तों का खौफनाक अंत, पति-पत्नी…
Raebareli News: रायबरेली में रिश्तों का खौफनाक अंत, पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर में ही दफनाया शव
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ गांव में पति-पत्नी पर अपने ही घर में रह रहे युवक की हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद दोनों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश में शव को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया. दो दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो मामला खुल गया. पकड़े जाने के डर से महिला ने खुद ग्राम प्रधान को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव…
SEBI ने अनलिस्टेड कंपनियों के शेयरों की बिक्री के नियम किए स्पष्ट, 200 निवेशकों तक निजी सौदा नहीं माना जाएगा पब्लिक इश्यू
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अनलिस्टेड कंपनियों के शेयरों की बिक्री को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है. नियामक ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मौजूदा शेयरधारक द्वारा अनलिस्टेड कंपनी के शेयर निजी समझौते (Private Deal) के माध्यम से एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 200 खरीदारों को बेचे जाते हैं, तो इसे पब्लिक इश्यू (Public Issue) नहीं माना जाएगा. यह स्पष्टीकरण निवेशकों, बैंकों और अनलिस्टेड कंपनियों के शेयरों के लेनदेन से जुड़े पक्षों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे निजी शेयर हस्तांतरण की कानूनी स्थिति और स्पष्ट हो गई है. Khelo India Scheme Expanded:…

