What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक का गाड़ियूड़ा गांव अब ‘घोस्ट विलेज’ में तब्दील हो चुका है. कभी 500 से ज्यादा परिवारों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला यह गांव आज सन्नाटे में डूबा है. टूटे घर, जर्जर दीवारें और बंद दरवाजों पर लटके ताले यहां के उजड़ते हालात की गवाही दे रहे हैं. 10 साल में बदल गई तस्वीर पिछले एक दशक में गाड़ियूड़ा गांव से तेजी से पलायन हुआ है. रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी ने लोगों को शहरों की ओर जाने पर मजबूर कर दिया. जो लोग बेहतर भविष्य की तलाश में…
Amroha Murder Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध प्रेम संबंध में अंधी हुई एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद वह पूरी रात अपने मासूम बच्चों के साथ पति के शव के पास ही सोती रही. कहां का है ये मामला? मामला थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का का है. पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय महराज दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता था और ईद के मौके पर घर आया हुआ था. उसकी पत्नी…
Hanuman Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व होता है. यह दिन संकटमोचन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. वे भगवान राम के परम भक्त हैं और अपने भक्तों के कष्ट दूर करने वाले देवता के रूप में पूजे जाते हैं. हनुमान जयंती की सही तारीख क्या है? साल 2026 में हनुमान जयंती की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है कि यह 1 अप्रैल को है या 2 अप्रैल को. दरअसल, यह पर्व चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता…
Ganga Expressway Meerut Interchange: मेरठ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे को हापुड़-किठौर मार्ग से जोड़ने के लिए अटौला गांव में नए इंटरचेंज के निर्माण का फैसला लिया गया. यह निर्णय स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद सामने आया, ताकि क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क विकसित हो सके और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके. किसानों ने क्यों रोकी जमीन? इंटरचेंज बनने से इलाके की कनेक्टिविटी काफी मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे व्यापार, आवागमन और विकास को गति मिलेगी. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इसके साथ…
UP News: उत्तर प्रदेश में अंडों पर प्रोडक्शन और एक्सपायरी डेट लिखने का नियम फिलहाल लागू नहीं हो पाएगा. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (FSDA) ने इस पर हाथ खड़े कर दिए हैं. विभाग का कहना है कि अगर यह नियम सख्ती से लागू किया गया तो राज्य में अंडों की भारी कमी हो सकती है और कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. यूपी देश का सबसे बड़ा अंडा उपभोक्ता राज्य है, जहां रोजाना करीब 3.35 करोड़ अंडों की खपत होती है. जबकि राज्य में उत्पादन सिर्फ 1.80 करोड़ अंडों का है. बाकी 1.55 करोड़ अंडे हरियाणा, पंजाब,…
UPPCS 2024 Final Results Declared: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो हर उस इंसान के दिल को छू जाती है जो सपनों को सच करने की हिम्मत रखता है. सीमित संसाधनों और मुश्किल हालातों के बीच पली-बढ़ीं गायत्री वर्मा ने अपने अटूट हौसले और मेहनत के दम पर यूपीपीएससी परीक्षा में 210वीं रैंक हासिल कर PCS अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया पिता की मेहनत बनी प्रेरणा गायत्री के पिता राजकुमार वर्मा एक छोटी सी दुकान चलाते हैं, जहां वे टायर पंक्चर बनाने के साथ-साथ चाय भी बेचते हैं. दिन-रात मेहनत करके उन्होंने…
Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम का आयोजन डाभासेमर के कंपोजिट विद्यालय में किया गया. समापन सत्र को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र है ‘स्वयं से पहले आप’ यह केवल एक वाक्य नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक दर्शन है. जब एक युवा कुछ करने का संकल्प लेता है, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है. स्वच्छता, साक्षरता या स्वास्थ्य के…
UPPCS 2024 Final Results Declared: रायबरेली की प्रतिभाशाली बेटी अनन्या त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की है. खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की, जो उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत रणनीति को दर्शाता है. उनकी इस उपलब्धि ने पूरे जिले को गर्व महसूस कराया है. UPPCS 2024 के परिणाम में अनन्या त्रिवेदी का नाम दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नेहा पांचाल ने टॉप किया. टॉप-10 में कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने जगह बनाई, लेकिन अनन्या का प्रदर्शन विशेष रूप…
UPPSC result 2024: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की केराकत तहसील से एक गर्व से भर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एसडी पब्लिक स्कूल, हुरहुरी की संचालिका डॉ. रेखा सिंह की पुत्री राजिता सिंह ने PCS 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है. इस बड़ी उपलब्धि के साथ उनका चयन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर हुआ है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है. VDO पद पर चयन, बढ़ाया क्षेत्र का मान राजिता सिंह का चयन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर…
Lucknow brother murder case: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खंडे देव गांव में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक भाई ने अपने ही सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया और रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए, जिससे गांव में डर और आक्रोश का माहौल बन गया. मृतक के बारे में मृतक की पहचान गोलू उर्फ आलोक के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके सगे भाई सरवन पर लगा है. बताया जा रहा है कि…

