Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अत्यंत गौरवशाली महत्वपूर्ण उपलब्धियां के क्रम में पहली बार इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) इंडिया इंजीनियरिंग रैंकिंग 2026 में संस्थान को देश भर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में 138वां स्थान, उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में 18वां स्थान और स्टेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में ‘दूसरा स्थान’ प्राप्त हुआ है.
Vedanta Group पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-मुंबई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी; क्या है पूरा मामला?
कुलपति ने क्या कहा?
कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में प्राप्त यह स्थान हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है. मुझे पूरा विश्वास है कि यह सफलता पूरे विश्वविद्यालय परिवार को भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने, अनुसंधान और नवाचार के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी. मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरे विश्वविद्यालय परिवार, विशेषकर इंजीनियरिंग संस्थान के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.
कुलसचिव ने क्या कहा?
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त कर कहा कि विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखा जाएगा. कुलपति जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और निरंतर मिल रहे प्रेरणादायी मार्गदर्शन में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है. कुलसचिव ने बताया कि शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों का योगदान संस्थान के समर्पित प्राध्यापकों, शोधकर्ताओं परिश्रम ने आज विश्वविद्यालय को सफलता दिलाई है. विद्यार्थियों की लगन: हमारे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन और कुछ नया सीख ने रैंकिंग में इस पायदान को हासिल करने में मुख्य भूमिका निभाई है.
वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल ने कहा कि यह रैंकिंग हमारे भीतर एक नया आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का भाव जगाती है. उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान पाना एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब हमारा लक्ष्य देश के शीर्षतम संस्थानों में अपनी जगह बनाना है. आने वाले समय में भी विश्वविद्यालय आपसी समन्वय, पारदर्शिता और मजबूत टीम वर्क की इसी भावना को और मजबूत करेंगे, ताकि विश्वविद्यालय अकादमिक और ढांचागत ऊंचाइयों के नए कीर्तिमान स्थापित कर सके.
45 लीटर की टंकी में 52 लीटर पेट्रोल! कानपुर के पेट्रोल पंप पर हंगामा, जांच के आदेश
डॉ. पी के द्विवेदी बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में रैंकिंग को बेहद प्रतिष्ठित और विश्वसनीय माना जाता है. इससे पूर्व विश्वविद्यालय को नेचर इंडेक्सिंग में भी उत्कृष्ट श्रेणी में स्थान मिला था. इस उपलब्धि पर आईटी संस्थान के निदेशक सहित सभी से अधिकारियों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है.


