Shahjahanpur Industrial Corridor: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की जमीन पर अब बदलाव की एक नई कहानी लिखी जाने वाली है. गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसने जा रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि उम्मीदों का नया सूरज है. जलालाबाद के उबरिया गांव में 36 करोड़ की लागत से बनने वाला यह औद्योगिक गलियारा आने वाले डेढ़ साल में इलाके की तस्वीर बदलने का वादा कर रहा है. लंबे समय से विकास की राह देख रहे इस क्षेत्र में अब फैक्ट्रियों की चहल-पहल, मशीनों की आवाज और रोजगार के नए मौके दस्तक देने वाले हैं.
प्रशासन के अनुसार
शाहजहांपुर में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है. गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे जलालाबाद क्षेत्र के उबरिया गांव में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की तैयारी तेज हो गई है. करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का निर्माण दिल्ली की एसएस इंफ्रा फर्म द्वारा किया जाएगा. प्रशासन के अनुसार, कॉरिडोर का निर्माण कार्य इसी महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है और इसे करीब डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
यूपी बनेगा फार्मा निर्यात का ग्लोबल हब! ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी
105 हेक्टेयर में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए लगभग 105 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक अपनी फसल काटकर जमीन खाली कर दें, ताकि निर्माण कार्य में कोई देरी न हो.
रोजगार और निवेश के खुलेंगे नए अवसर
इस परियोजना के पूरा होने के बाद इलाके में उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही बाहरी निवेश भी आकर्षित होने की उम्मीद है.
एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी का फायदा
जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. जिले में इसकी लंबाई करीब 44 किलोमीटर है, जो बदायूं और हरदोई को जोड़ता है. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट में भी बड़ा फायदा मिलेगा.
प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में
जलालाबाद एसडीएम प्रभात राय के मुताबिक, परियोजना की डीपीआर पहले ही तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी थी और बजट भी मंजूर हो चुका है. अब निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा. कुल मिलाकर, यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर न सिर्फ शाहजहांपुर बल्कि आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है.
वाराणसी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 1,700 करोड़ की तीन टाउनशिप से बदलेगा शहर का भविष्य
स्थानीय युवाओं को मिलेगा
इस प्रोजेक्ट के शुरू होते ही सबसे बड़ा फायदा स्थानीय युवाओं को मिलेगा, जिन्हें अब रोज़गार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा. वहीं निवेशकों के लिए भी यह इलाका आकर्षण का केंद्र बनेगा. SS Infra द्वारा किए जाने वाले इस निर्माण से उद्योगों को मजबूत आधार मिलेगा.


