MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त का इंतजार कर रही करीब 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए बड़ी खबर है. सितंबर की किस्त अगले सात दिनों में जारी होने की संभावना है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योजना के तहत पात्र बहनों के बैंक खातों में ₹1500 ट्रांसफर करेंगे.
यह भी पढ़ें- दिल्ली से मुंबई, चेन्नई से गुवाहाटी तक दौड़ेगी तेज रफ्तार! 7 नए हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी
सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 15 सितंबर तक 40वीं किस्त महिलाओं के खातों में पहुंच सकती है. हालांकि, किस्त जारी करने की अंतिम तारीख मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तय होने के बाद स्पष्ट होगी.
सीएम मोहन यादव के लौटते ही तय होगी तारीख
मुख्यमंत्री मोहन यादव फिलहाल दुबई दौरे पर हैं और 9 सितंबर को भोपाल लौटने की जानकारी है. उनके वापस आने के बाद किस्त जारी करने के कार्यक्रम की तारीख तय की जाएगी. इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डीबीटी के जरिए राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं.
अगस्त में मिला था रक्षाबंधन का तोहफा
अगस्त में लाडली बहनों को सामान्य ₹1500 के बजाय ₹1750 मिले थे. मुख्यमंत्री ने 19 अगस्त को मैहर जिले से राशि ट्रांसफर की थी. इसमें ₹1500 की नियमित किस्त के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 शामिल थे.
सितंबर में महिलाओं को फिर से योजना के तहत ₹1500 की नियमित मासिक किस्त मिलने की उम्मीद है.
अगले 5 साल तक जारी रहेगी योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया है. अगस्त 2026 में हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी. सरकार के मुताबिक, इस अवधि में योजना पर करीब ₹1,14,365 करोड़ खर्च किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- ‘कुछ कहानियां इतनी दर्दनाक होती हैं कि…’ जानिए KBC के मंच पर क्यों भावुक हुए अमिताभ बच्चन?
इस फैसले के बाद प्रदेश की पात्र महिलाओं को अगले पांच साल तक हर महीने आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हो गया है. आने वाले समय में सरकार योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाने पर भी फैसला कर सकती है.


