Epstein Files: दुनियाभर में हलचल मचा चुकी एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासों ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है. ताजा सामने आई एक तस्वीर में मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग दो बिकिनी पहने महिलाओं के बीच नजर आ रहे हैं. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस और सवालों का तूफान खड़ा हो गया है.
दो महिलाओं के बीच दिखे स्टीफन हॉकिंग
स्टीफन हॉकिंग की एक तस्वीर एपस्टीन फाइल्स के नए बैच में सामने आई है, जिसमें वे दो बिकिनी पहनी महिलाओं के बीच नजर आ रहे हैं. दोनों महिलाएं उनके दाएं और बाएं ओर लेटी हैं. तीनों के हाथों में पेय पदार्थ है और हॉकिंग का ग्लास एक महिला ने भी पकड़ा हुआ है. महिलाओं के चेहरों को काले रंग से ढक दिया गया है.
क्या केरल के बाद बदलेगा दिल्ली का नाम? राजधानी की पहचान बदलने की मांग से गरमाई सियासत
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
यह तस्वीर जेफरी एप्सटीन से जुड़ी फाइलों से सामने आई है. फोटो कब और कहां ली गई, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका. सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. हालांकि, तस्वीर के संदर्भ और परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है.
स्टीफन हॉकिंग
हॉकिंग के परिवार ने एक बयान में कहा कि प्रोफेसर ने 20वीं सदी में भौतिकी के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया. वे मोटर न्यूरॉन बीमारी से लंबे समय तक जूझते रहे और वेंटिलेटर, व्हीलचेयर तथा वॉइस सिंथेसाइज़र पर निर्भर थे. परिवार ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के गलत आचरण का संकेत निराधार और तथ्यों से परे है.
वर्ष 2018 में 76 वर्ष की आयु में हॉकिंग का निधन हुआ. वे उन प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के समूह में शामिल थे जिन्होंने मार्च 2006 में एपस्टीन द्वारा प्रायोजित एक सम्मेलन में भाग लिया था. यह कार्यक्रम कैरिबियन द्वीप सेंट थॉमस में आयोजित हुआ था, जो एपस्टीन के निजी द्वीप के नजदीक बताया जाता है.
एपस्टीन से जुड़े मामलों में हॉकिंग का नाम पहले भी सामने आया था, जब Virginia Giuffre ने आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्जिन आइलैंड्स में एक नाबालिग समूह पार्टी में हिस्सा लिया. हालांकि इन आरोपों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और हॉकिंग पर कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया.
फाइलों में मौजूद ईमेल के अनुसार, एपस्टीन ने गिफ्रे के दावों को गलत साबित करने के लिए कथित रूप से उसके दोस्तों को आर्थिक प्रोत्साहन देने की पेशकश की थी. गौरतलब है कि हॉकिंग पर कभी आधिकारिक आरोप सिद्ध नहीं हुए. उनकी मृत्यु एपस्टीन की 2019 में गिरफ्तारी और बाद की कानूनी कार्रवाइयों से पहले ही हो चुकी है.


