UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर जिलों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है. करीब 753.60 करोड़ रुपये की लागत से इन तीनों जिलों में छोटे-बड़े कुल 6 नए पुल बनाए जाएंगे. इन पुलों के बनने से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा और लोगों की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी.
परियोजना के तहत गंगा, रामगंगा और काली नदी पर तीन बड़े पुल बनाए जाएंगे, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग-730C पर तीन छोटे पुलों का निर्माण भी किया जाएगा. इन पुलों के बनने से कई क्षेत्रों के बीच आवागमन तेज होगा और लंबे समय से चली आ रही यातायात की समस्याओं में काफी राहत मिलेगी.
लखनऊ से भोपाल का सफर होगा सुपरफास्ट, 5757 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर करके इस बता की जानकारी दी. सरकार का मानना है कि मजबूत सड़क नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होता है. नए पुलों के निर्माण से मैनपुरी, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर के बीच यात्रा का समय कम होगा और ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा. अभी कई जगहों पर पुराने और संकरे पुलों की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. नई परियोजना से भारी वाहनों की आवाजाही भी आसान होगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियों और व्यापारिक परिवहन को गति मिलेगी. बेहतर सड़क सुविधा से सड़क सुरक्षा में भी सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है.
श्रद्धालु को भी मिलेगा लाभ
वहीं इस परियोजना का फायदा सिर्फ यातायात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. फर्रुखाबाद के पास स्थित संकिसा बौद्ध तीर्थस्थल तक पहुंच आसान होगी, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इसके अलावा पांचालघाट की कांवड़ यात्रा और रामनगरिया मेला जैसे धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी.
‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भावुक वीडियो, परिवार पर टॉर्चर के आरोप
पर्यटन-व्यापार को मिलेगी नई उड़ान
बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय बाजारों तक पहुंच आसान होगी, जिससे किसानों, व्यापारियों और छोटे उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं. कुल मिलाकर 753.60 करोड़ रुपये की यह परियोजना मैनपुरी, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. आने वाले समय में इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र में कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है.


