Rajasthan Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके असर से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. खासकर उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं, जिससे ठंड की तीव्रता में कुछ कमी आने की उम्मीद है.
न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इससे सुबह और शाम के समय महसूस होने वाली सर्दी का असर कुछ हद तक कम हो जाएगा.
PSLV-C62 में क्या गड़बड़ हुई? तीसरे चरण में विचलन से 16 उपग्रह प्रभावित, ISRO की तकनीक पर उठे सवाल
22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग ने बताया है कि 22 और 23 जनवरी को राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देखने को मिल सकता है, हालांकि बारिश का प्रभाव सीमित रहने की संभावना है.
10 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे
शनिवार को प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. हनुमानगढ़ और अलवर के ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने से ओस की बूंदें जम गईं, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया.
अलवर और फतेहपुर रहे सबसे ठंडे
राज्य में शनिवार को अलवर और फतेहपुर सबसे ठंडे जिले रहे. दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ.
कई जिलों में कोल्ड वेव, दिन में धूप से राहत
प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव का असर देखने को मिला. हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को राज्य में मौसम शुष्क बना रहा.
राज्य में तापमान और आर्द्रता की स्थिति
तापमान के आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान करौली में 3.8 डिग्री सेल्सियस फर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षणों के अनुसार राज्य में औसत आर्द्रता 25 से 50 प्रतिशत के बीच रही.
8 साल पुराना पंजाबी गाना बना इंटरनेट सनसनी, भोजपुरी वर्जन ने मचाया तहलका
22 से 24 जनवरी के बीच फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने यह भी बताया कि 22 से 24 जनवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. यह सिस्टम पहले की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकता है, जिसके चलते राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है.
आने वाले दिनों में सर्दी से आंशिक राहत
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी और सर्दी का असर कुछ हद तक कम पड़ेगा. हालांकि, बादलों और संभावित बूंदाबांदी के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.


