Sahara Refund Portal: सहारा समूह की सहकारी समितियों में पैसा जमा कराकर फंसे निवेशकों के लिए राहत की खबर है. केंद्र सरकार ने Sahara Refund Portal को फिर से शुरू कर दिया है. इसके जरिए लंबित दावों की प्रक्रिया दोबारा आगे बढ़ाई जाएगी और पात्र निवेशक अपना refund claim online submit कर सकते हैं.
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक करीब 20 लाख pending claims की जांच की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी. इससे पहले इस refund व्यवस्था के जरिए करीब 42 लाख depositors को 9,267 करोड़ रुपये की राशि वापस किए जाने की बात कही गई है.
यह portal Sahara समूह की चार प्रमुख cooperative societies के eligible depositors के refund के लिए बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- ITR के बाद Refund नहीं मिला? जानें कहां हुई गलती और क्या करें
Supreme Court के निर्देश पर फिर शुरू हुआ पोर्टल
सहकारिता मंत्रालय ने Supreme Court के निर्देश के बाद Sahara Refund Portal को दोबारा शुरू किया है. इसका उद्देश्य पात्र जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है.
यह refund व्यवस्था चार cooperative societies के eligible depositors पर लागू है. इनमें Sahara Credit Cooperative Society, Saharayan Universal Multipurpose Society, Humara India Credit Cooperative Society और Stars Multipurpose Cooperative Society शामिल हैं.
Sahara Refund Portal पर Claim कैसे करें?
क्लेम दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक Sahara Refund Portal पर जाना होगा.
इसके बाद Aadhaar से जुड़े mobile number के जरिए registration और OTP verification करना होगा. Online application form में investor को अपनी membership number, deposit account number और संबंधित society का नाम दर्ज करना होगा.
अगर किसी investor ने इन चारों societies में निवेश किया है, तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार सभी claims को अलग-अलग भरने के बजाय एक ही application form में दर्ज किया जा सकता है.
इसके बाद deposit से जुड़े supporting documents upload करके form submit करना होगा. आवेदन जमा करने के बाद receipt या acknowledgement number संभालकर रखना जरूरी है.
Calim Portal – https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/home
Claim की Scrutiny कितने दिन में होगी?
Online claim submit होने के बाद verification और scrutiny की प्रक्रिया शुरू होगी.
दिए गए विवरण के मुताबिक Sahara Group of Cooperative Societies को claim और documents की scrutiny के लिए 30 दिन का समय मिलेगा. इसके बाद अगले 15 दिनों में सरकारी तंत्र की ओर से final approval की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
यानी application submit करने की तारीख से कुल 45 दिनों के भीतर claim के बारे में जानकारी मिलने की बात कही गई है.
Claim सही पाए जाने पर approved refund amount investor के Aadhaar-linked bank account में transfer किया जाएगा.
Sahara Refund के लिए कौन-कौन से Documents जरूरी हैं?
क्लेम करते समय कुछ जरूरी documents और details तैयार रखना जरूरी है.
Aadhaar Card: Aadhaar से mobile number linked होना चाहिए, क्योंकि OTP verification के लिए इसका इस्तेमाल होगा.
Aadhaar-seeded Bank Account: Refund इसी account में भेजा जाएगा. इसलिए bank account का Aadhaar से seeded होना जरूरी बताया गया है.
Membership Number: संबंधित Sahara cooperative society का membership number जरूरी होगा.
Deposit Account Number: जिस account में पैसा जमा किया गया था, उसका account number देना होगा.
Deposit Certificate या Passbook: जमा राशि के proof के तौर पर deposit certificate, passbook या संबंधित investment document की copy upload करनी पड़ सकती है.
Claim Request Form: Portal से generate होने वाले claim request form को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार photograph और signature के साथ upload करना होगा.
PAN Card: यदि कुल claim 50,000 रुपये या उससे अधिक है, तो PAN अनिवार्य बताया गया है.
Claim submit करने से पहले ये Documents तैयार रखें
Application भरने से पहले जरूरी कागजात scan करके तैयार रखना बेहतर है. इसमें Aadhaar card, Aadhaar-linked mobile number और Aadhaar-seeded bank account की जानकारी शामिल है.
इसके साथ Sahara society में जमा रकम से जुड़े original receipt, passbook या investment certificate जैसे documents भी तैयार रखें.
Documents में दर्ज नाम, membership number और account number सही होने चाहिए. किसी detail में mismatch होने पर claim की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
अगर मूल depositor की मृत्यु हो चुकी है, तो legal heir या nominee को संबंधित legal documents और death certificate भी upload करना होगा.
इसलिए claim submit करने से पहले सभी documents और portal पर भरी गई जानकारी को अच्छी तरह मिलाना जरूरी है.
किन Sahara Societies के लिए है Refund Portal?
CRCS-Sahara refund व्यवस्था इन चार cooperative societies के eligible depositors के लिए है:
- Humara India Credit Cooperative Society Ltd.
- Sahara Credit Cooperative Society Ltd.
- Saharayan Universal Multipurpose Society Ltd.
- Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd.
हर Sahara investor इस portal के जरिए eligible नहीं है. दूसरी Sahara companies के bonds, OFCD या अन्य investment claims की प्रक्रिया अलग हो सकती है.
पुराना Claim Reject या Deficiency में है तो क्या करें?
अगर किसी investor ने पहले claim submit किया था और उसमें deficiency या payment failure आया है, तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार नया claim शुरू करने के बजाय संबंधित resubmission portal के जरिए कमी को ठीक करना चाहिए.
यानि पुराने application में जिस वजह से problem आई थी, उसे सुधारकर दोबारा submit करना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें- UP New Highway: इगलास-संभल SH-184 को मंजूरी, 98 KM का नया कॉरिडोर कनेक्ट करेगा कई शहर
Refund पाने के लिए Details में न करें गलती
Sahara refund claim के दौरान सबसे जरूरी बात documents और application details का सही होना है. Aadhaar, bank account, membership number, deposit account number और society से जुड़ी जानकारी आपस में match होनी चाहिए.
किसी भी document या bank detail में गलती होने पर refund process में परेशानी आ सकती है. इसलिए online claim submit करने से पहले सभी कागजात एक बार ध्यान से जांच लेना बेहतर है.


