Viral Video: पंजाबी गानों की बात ही कुछ अलग होती है. इनके बीट्स, लिरिक्स और मेलोडी लोगों के दिलों पर ऐसा असर डालते हैं कि भाषा की दीवारें भी टूट जाती हैं. भारत ही नहीं, विदेशों तक पंजाबी म्यूजिक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. ऐसा ही एक सुपरहिट पंजाबी गाना है सिंगर पाव धरिया का, जिसके बोल हैं- ‘ना जा, ना जा, ना जा मितरां तों दूर, अंबरों आई तू लगदी ऐ हूर, अट्ट तेरा नखरा, तेरा की कसूर, मेनू वी पसंद तू करदी ज़रूर…’.
648 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका गाना
यह गाना करीब 8 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. पाव धरिया के इस रोमांटिक ट्रैक को अब तक 648 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पंजाबी भाषा में इस गाने को जिस तरह से प्यार मिला, उसने इसे ऑल टाइम फेवरेट गानों की लिस्ट में शामिल कर दिया है. खास बात यह है कि समय के साथ यह गाना नए-नए रूपों में सामने आता रहा है.
Paisa Kamane Wale Apps 2026: रोज ₹500-₹2000 कमाने वाले ऐप्स, 99% लोग नहीं जानते
इस गाने का ‘भोजपुरी वर्जन’ तेजी से वायरल हो रहा
अब इसी गाने का एक नया अंदाज सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. दरअसल, इन दिनों इंटरनेट पर इस गाने का ‘भोजपुरी वर्जन’ तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ChapraZila नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है. वीडियो सामने आते ही लोगों का ध्यान इस पर टिक गया और देखते ही देखते यह वायरल ट्रेंड में शामिल हो गया.
30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका भोजपुरी वर्जन
भोजपुरी अंदाज में ढले इस पंजाबी गाने को अब तक 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि भोजपुरी टच ने गाने को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है, वहीं कुछ लोग इसे पंजाबी और भोजपुरी म्यूजिक कल्चर का शानदार फ्यूजन बता रहे हैं.
लोगों ने जमकर किए कमेंट्स
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. किसी ने लिखा, ‘पंजाबी गाने पर भोजपुरी तड़का, मजा आ गया,’ तो किसी ने कहा, ‘म्यूजिक की कोई भाषा नहीं होती.’ कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित कर रहा है कि अच्छे गाने समय और भाषा की सीमाओं से परे होते हैं.
चलती ट्रेन से गिरा Swiggy डिलीवरी एजेंट, अनंतपुर स्टेशन का वीडियो वायरल
भोजपुरी वर्जन नए दर्शकों को भी खूब एंटरटेन कर रहा
पाव धरिया का यह हिट गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है और अब इसका भोजपुरी वर्जन नए दर्शकों को भी खूब एंटरटेन कर रहा है. यही वजह है कि सालों पुराना यह पंजाबी गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.


