गाड़ी की आरसी खो गई या फट गई? अब आरटीओ के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं. DigiLocker और Vehicle 4.0 पोर्टल से घर बैठे ही डिजिटल आरसी डाउनलोड करें. कानूनी रूप से मान्य और तुरंत उपलब्ध.
अगर आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) कहीं खो गया है, फट गया है या गलती से गुम हो गया है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. पहले ऐसी स्थिति में आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है. अब आप घर बैठे ही कुछ मिनटों में आरसी की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.
AI Content Rules 2026 : तीन घंटे में हटाना होगा फेक और डीपफेक वीडियो, सरकार ने कड़ा कानून किया लागू
आरसी क्यों जरूरी है?
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यह आधिकारिक प्रमाण है कि वाहन आपके नाम पर पंजीकृत है. यह क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा जारी किया जाता है और इसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन और चेसिस नंबर, मालिक का नाम और पता जैसी जरूरी जानकारी दर्ज होती है.
आरसी की आवश्यकता कई मामलों में होती है जैसे: ट्रैफिक चेकिंग, इंश्योरेंस क्लेम, वाहन बेचना या बैंक लोन लेना. सड़क पर वाहन चलाते समय आरसी का फिजिकल या डिजिटल रूप में होना जरूरी है. सरकारी ऐप जैसे DigiLocker और mParivahan से डाउनलोड की गई आरसी भी कानूनी रूप से मान्य है.
वाहन 4.0 क्या है?
वाहन 4.0 केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है. इसका उद्देश्य वाहन रजिस्ट्रेशन और उससे जुड़ी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाना है. यह प्लेटफॉर्म पूरे देश के आरटीओ के एकीकृत डेटाबेस का उपयोग करता है, जिससे अलग-अलग राज्यों के बीच वाहन संबंधी जानकारी साझा करना आसान हो गया है.
इस पोर्टल के जरिए आप वाहन रजिस्ट्रेशन, ओनरशिप ट्रांसफर, टैक्स पेमेंट, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और हाइपोथेकेशन जैसी सेवाएं ले सकते हैं. साथ ही आरसी की डिजिटल कॉपी भी आसानी से डाउनलोड की जा सकती है.
आरसी कैसे डाउनलोड करें?
VAHAN पोर्टल से:
सबसे पहले आधिकारिक VAHAN पोर्टल पर जाएं.
ऑनलाइन सर्विस में जाकर Vehicle Related Services पर क्लिक करें.
अपना राज्य सेलेक्ट करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व OTP के जरिए लॉगिन करें.
वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करें.
फिर Download Document या RC Print ऑप्शन चुनें.
आपकी आरसी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं.
DigiLocker से:
DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें.
Ministry of Road Transport and Highways सेक्शन चुनें.
Registration Certificate पर जाकर वाहन की जानकारी भरें.
ध्यान दें कि DigiLocker प्रोफाइल में दर्ज नाम और RC पर नाम मेल खाता हो.
डिजिटल आरसी Issued Documents सेक्शन में दिखाई देगी और कभी भी एक्सेस की जा सकती है.
अब गाड़ी की आरसी खो जाने, फटने या गुम होने की चिंता खत्म. बस ऑनलाइन पोर्टल या DigiLocker का इस्तेमाल करें और कुछ ही मिनटों में अपनी डिजिटल कॉपी प्राप्त करें.


