Rice Storgae Tips: रसोई में अनाज को सुरक्षित रखना, खासकर चावल को लंबे समय तक सही हालत में बनाए रखना, किसी चुनौती से कम नहीं है. नमी और घुन के कारण चावल में अक्सर काले-सफेद कीड़े लग जाते हैं, जिससे न केवल उसका स्वाद बिगड़ता है बल्कि उसकी पौष्टिकता भी कम हो जाती है.
कई लोग इससे बचने के लिए बाजार में मिलने वाली केमिकल वाली गोलियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं. अच्छी बात यह है कि आपकी रसोई में ही कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं, जिनसे चावल को बिना किसी केमिकल के लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
Waste Soap Hacks: घर बैठे एयर फ्रेशनर बनाएं! साबुन के बचे टुकड़ों से कमाल के ट्रिक्स
गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ विद्या गुप्ता के मुताबिक, नीम की सूखी पत्तियां एक बेहतरीन प्राकृतिक कीटनाशक होती हैं. चावल के डिब्बे में इन्हें रखने से उनकी कड़वी गंध कीड़ों को दूर रखती है. बस इस बात का ध्यान रखें कि पत्तियां पूरी तरह सूखी हों, ताकि उनमें फफूंद न लगे. यह तरीका काफी पुराना है, लेकिन आज भी बेहद प्रभावी माना जाता है.
एक और दिलचस्प उपाय है माचिस की तीलियों का उपयोग. माचिस की तीलियों के सिरों में मौजूद फास्फोरस की गंध कीड़ों को पसंद नहीं आती. चावल के कंटेनर में ऊपर और बीच में कुछ तीलियां रखने से घुन पास नहीं आते.
तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च भी इस काम में काफी कारगर हैं. इनकी तीखी खुशबू कीड़ों को दूर रखती है. अगर आप चावल में 5-6 सूखी लाल मिर्च या कुछ तेजपत्ते डाल दें, तो कीड़ों के पनपने की संभावना काफी कम हो जाती है. इससे चावल के स्वाद पर भी कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता.
लौंग भी एक अच्छा विकल्प है. इसकी तेज गंध और एंटी-बैक्टीरियल गुण कीड़ों को दूर भगाने में मदद करते हैं. अगर चावल में कीड़े लगने लगे हों, तो उसमें 10-12 लौंग डाल दें. चाहें तो लौंग के तेल में रुई भिगोकर भी डिब्बे में रख सकते हैं.
बड़े स्तर पर चावल स्टोर करने के लिए सरसों का तेल उपयोगी है. लगभग 10 किलो चावल में एक चम्मच तेल मिलाने से चावल पर एक पतली परत बन जाती है, जो नमी को अंदर जाने से रोकती है. इसके बाद चावल को हल्की धूप में सुखाकर स्टोर करना बेहतर रहता है.
लहसुन भी घुन को दूर रखने में मदद करता है. बिना छीले लहसुन की कुछ गांठें चावल में रख दें. जब ये सूख जाएं तो इन्हें बदलते रहें, खासकर बरसात के मौसम में.
घर के अंदर भी स्किन को चाहिए सनस्क्रीन की सुरक्षा, यकीन न हो तो खुद पढ़ें
इन सभी उपायों के साथ सही स्टोरेज भी जरूरी है. चावल को हमेशा सूखे और एयरटाइट कंटेनर में रखें. डिब्बे को जमीन से ऊपर रखें और समय-समय पर चावल को धूप दिखाते रहें. सही देखभाल से चावल लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित बना रहता है.


