Noida Metro Job: NMRC ने साल 2026 में अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो रेलवे या मेट्रो सेक्टर में अनुभव रखते हैं और बेहतर करियर की तलाश में हैं. इस भर्ती के तहत कुल 9 पदों को भरा जाएगा, जिनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) और असिस्टेंट मैनेजर (AM) के पद शामिल हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में DGM पदों के लिए 70,000 रुपये से ₹2,00,000 रुपये प्रति माह और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक वेतन निर्धारित है. फाइनेंस, कंपनी सेक्रेटरी, ऑपरेशन और प्रोजेक्ट जैसे अहम विभागों में भर्तियां होंगी. खास बात यह है कि वरिष्ठ पदों के लिए अनुभव अनिवार्य रखा गया है, जिससे योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी.
क्या होगी चाहिए योग्यता?
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. उदाहरण के तौर पर, DGM (फाइनेंस) के लिए CA या ICMAI की डिग्री और कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है. वहीं, DGM (कंपनी सेक्रेटरी) के लिए ICSI की सदस्यता अनिवार्य है. इसके अलावा अन्य पदों के लिए संबंधित तकनीकी या मैनेजमेंट डिग्री और क्षेत्रीय अनुभव जरूरी रखा गया है.
कितनी होनी चाहिए उम्र?
आयु सीमा की बात करें तो डिप्यूटेशन के लिए अधिकतम उम्र 56 वर्ष तक रखी गई है, जबकि डायरेक्ट भर्ती या एब्जॉर्प्शन के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष है. यह भर्ती डिप्यूटेशन, इमीडिएट एब्जॉर्प्शन और डायरेक्ट रिक्रूटमेंट,तीनों माध्यमों से की जा रही है, जिससे सरकारी और अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए भी इसमें आवेदन का अच्छा अवसर मौजूद है.
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा और/या पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम चयन किया जा सकता है. इससे यह स्पष्ट है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और उम्मीदवारों के पेशेवर कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी.
Waste Soap Hacks: घर बैठे एयर फ्रेशनर बनाएं! साबुन के बचे टुकड़ों से कमाल के ट्रिक्स
कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा कर लेना.


