उत्तर प्रदेश का बांदा जिला इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग सुबह जल्दी जरूरी काम निपटाकर 10 बजे के बाद घरों में कैद होने लगे हैं. कई बाजारों और छोटे व्यापारिक इलाकों में दोपहर से पहले ही सन्नाटा छाने लगा है.
देश का सबसे गर्म शहर बना बांदा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बांदा में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके बाद यह लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बन गया.
लखनऊ में सजा राजनीतिक मंच, अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव को लेकर दिए बड़े संकेत
इससे पहले भी अप्रैल और मई में बांदा कई बार देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा है. अप्रैल में यहां तापमान 47.6°C तक पहुंचा था, जिसे पिछले 75 वर्षों के सबसे ऊंचे तापमानों में गिना गया.
सुबह 6 बजे शुरू हो रहा काम, 10 बजे बंद हो रहे बाजार
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह सूरज निकलने के साथ ही तेज लू चलने लगती है. कई दुकानदार सुबह 6 बजे दुकान खोलते हैं और 10 बजे तक बंद कर घर लौट जाते हैं. सड़कों पर दोपहर के समय बेहद कम लोग नजर आ रहे हैं. गर्मी की वजह से स्कूलों, मजदूरों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है.
IMD ने जारी किया Red Alert
मौसम विभाग ने बांदा समेत दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए Severe Heatwave Red Alert जारी किया है. इन जिलों में भीषण लू चलने और रात में भी तापमान ज्यादा रहने की चेतावनी दी गई है:
- बांदा
- चित्रकूट
- झांसी
- प्रयागराज
- हमीरपुर
- महोबा
- आगरा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है.
अस्पतालों में बढ़ रहे Heatstroke के मामले
भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. अस्पतालों में Heatstroke, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि:
- दोपहर में घर से बाहर न निकलें
- लगातार पानी पीते रहें
- ORS और नींबू पानी का सेवन करें
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
- धूप में निकलते समय सिर ढकें
क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान और पाकिस्तान की तरफ से आने वाली गर्म और सूखी हवाएं उत्तर भारत में तापमान को तेजी से बढ़ा रही हैं. बारिश और आंधी की कमी के कारण जमीन लगातार गर्म हो रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि Climate Change और लगातार बढ़ती हीटवेव की घटनाएं भविष्य में और गंभीर स्थिति पैदा कर सकती हैं.
चेक पर “Lac” लिखना सही है या “Lakh”? लोग हो रहे कन्फ्यूज, जानिए बैंकिंग नियम
पहले भी रिकॉर्ड तोड़ चुका है बांदा
यह पहली बार नहीं है जब बांदा ने देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया हो. अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भी यहां तापमान 47°C के पार पहुंच गया था. हालांकि बाद में बारिश आने से तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी. लेकिन इस बार फिर से लौटती गर्मी ने पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
aa

