Fatehpur Love Jihad: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ित परिवार और हिंदू संगठनों ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ और एक सुनियोजित धर्मांतरण की साजिश से जोड़ते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
यमुना में डूबने से बड़ा हादसा, एक को बचाने के बाद दूसरी किशोरी को बचाते समय खुद भी डूबा जांबाज युवक
कहां की है ये घटना?
दरअसल, ये घटना के असोथर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. वहीं पीड़ित पिता इंद्रपाल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके गांव का ही रहने वाला शकील खान उनके बेटे का दोस्त था. दोस्ती का फायदा उठाकर उसका पीड़ित के घर में लगातार आना-जाना था. आरोप है कि शकील ने पहले पूरे परिवार का भरोसा जीता और फिर मौका पाकर शादीशुदा बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. परिजनों का यह भी दावा है कि महिला अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी ले गई है.
हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, दी गंभीर चेतावनी
घटना की भनक लगते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता असोथर थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं इस संबंध में हिंदू नेता धर्मेंद्र सिंह ने मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर आरोप लगाए.
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण से जुड़ा हुआ मामला है. शकील के साथ इस पूरी साजिश में सलमान नाम का एक और शख्स शामिल है, जो इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड (मुख्य सूत्रधार) है. ये लोग बैंक और स्कूल-कॉलेज जाने वाली हिंदू लड़कियों को अपना निशाना बनाते हैं, उन्हें जाल में फंसाते हैं और फिर धर्म परिवर्तन कराकर मुंबई जैसी जगहों पर भेज देते हैं. धर्मेंद्र सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस इस गिरोह पर तुरंत और कठोर कार्रवाई करे, अन्यथा हिंदू संगठन चुप नहीं बैठेंगे और उग्र कदम उठाने को विवश होंगे.
UP Government Scheme: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए शुरू हुई बड़ी योजना, जानें पूरी डिटेल
पुलिस अधीक्षक का बयान
पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण तुरंत संज्ञान में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.परिजनों के आरोपों और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला की सुरक्षित बरामदगी और नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगा दी गई हैं.पुलिस प्रशासन लव जिहाद और सुनियोजित धर्मांतरण के सभी पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रहा है. वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.


