द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने MyGov के सहयोग से National Quiz Competition on CA Day शुरू की है. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे, वित्तीय प्रशासन, कराधान, ऑडिट, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.
इस क्विज के माध्यम से प्रतिभागी अपने ज्ञान का परीक्षण कर सकेंगे, चार्टर्ड अकाउंटेंसी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे और CA Day के महत्व को समझने का अवसर प्राप्त करेंगे.
CRPF की 88वीं वर्षगांठ पर शुरू हुई राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता, जीतें 30 हजार रुपये तक का पुरस्कार
क्विज का उद्देश्य
नेशनल CA डे क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के नागरिकों को लेखा पेशे, वित्तीय पारदर्शिता, सुशासन, कर व्यवस्था और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में ICAI के योगदान से परिचित कराना है.
यह प्रतियोगिता युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास है.
पुरस्कार
प्रतियोगिता के विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे.
- प्रथम पुरस्कार – ₹25,000
- द्वितीय पुरस्कार – ₹15,000
- तृतीय पुरस्कार – ₹10,000
- शीर्ष 50 प्रतिभागियों को ₹2,000-₹2,000 का सांत्वना पुरस्कार
इसके अलावा, क्विज पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा.
कौन भाग ले सकता है?
यह प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है.
हालांकि, MyGov और ICAI के आयोजन से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े कर्मचारी तथा उनके निकट संबंधी इसमें भाग लेने के पात्र नहीं होंगे.
क्विज का प्रारूप
- कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे.
- सभी प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 300 सेकंड (5 मिनट) का समय मिलेगा.
- क्विज अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी.
- गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
- प्रश्न स्वचालित रूप से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक (Random) तरीके से चुने जाएंगे.
विजेताओं का चयन कैसे होगा?
सभी प्रश्नों के सही उत्तर देकर निर्धारित समय के भीतर क्विज पूरी करने वाले प्रतिभागियों को पात्र माना जाएगा.
इसके बाद पात्र प्रतिभागियों में से सिस्टम आधारित रैंडम चयन प्रक्रिया के माध्यम से विजेताओं का चयन किया जाएगा ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे.
भाग लेने के लिए क्या आवश्यक है?
प्रतिभागियों को MyGov प्रोफाइल में सही और अद्यतन जानकारी दर्ज करनी होगी.
साथ ही एक वैध
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
देना अनिवार्य होगा.
एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी से केवल एक ही प्रतिभागी पंजीकरण कर सकता है.
NMDFC एजुकेशन लोन योजना: भारत में ₹20 लाख और विदेश में ₹30 लाख तक शिक्षा ऋण, जानें पूरी जानकारी
महत्वपूर्ण नियम
- प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद भेजी गई प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी.
- एक प्रतिभागी केवल एक बार क्विज दे सकता है.
- डुप्लीकेट एंट्री, अनुचित साधनों का उपयोग या प्रतिरूपण पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.
- किसी भी अनुवाद संबंधी विवाद की स्थिति में अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा.
- आयोजकों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा.
- आवश्यकता पड़ने पर ICAI और MyGov बिना पूर्व सूचना के नियमों में संशोधन या प्रतियोगिता रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.
स्रोत: Institute of Chartered Accountants of India (ICAI), MyGov.


