मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ (The Alliance) को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में हाल ही में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला, जब सोहेल खान की एक्स-वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली. शादी टूटने के बाद दोनों पहली बार किसी मंच पर इस तरह खुलकर बात करते नजर आए. शो के दौरान सोहेल खान ने सीमा से अपने तलाक की वजहों पर पहली बार बेबाकी से बात की और रिश्ता टूटने के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया.
प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
खराब मानसिक स्थिति और बर्ताव बना दूरी की वजह
शो के होस्ट निखिल चिनापा ने जब सोहेल से पूछा, “एक औरत घर को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. आपके घर में किसका हाथ था? इस सवाल का बेहद ईमानदारी से जवाब देते हुए सोहेल खान ने कहा कि उस समय मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से मेरी मानसिक स्थिति सही नहीं थी. मेरे इसी खराब बर्ताव के कारण, मैंने उस शख्स को खो दिया जिससे मैं सचमुच बहुत प्यार करता था. सोहेल ने आगे कहा कि सीमा उनके दो खूबसूरत बच्चों की मां हैं, इसलिए आज भी उनके दिल में सीमा के लिए प्यार से कहीं ज्यादा बेहद सम्मान है.
आज भी सीमा के पास है सोहेल के घर की चाबी
तलाक के बाद भी दोनों के बीच एक बेहद सकारात्मक और परिपक्व बॉन्डिंग देखने को मिली. को-कंटेस्टेंट जैद दरबार से बातचीत में सोहेल ने बताया कि उनके दोनों बेटे – निर्वाण और योहान – फिलहाल सोहेल के साथ ही रहते हैं. सीमा हफ्ते में तीन बार बच्चों से मिलने उनके घर आती हैं. सोहेल ने खुलासा किया कि अलग होने के बाद भी सीमा के पास आज भी उनके घर की चाबी है. दोनों एक-दूसरे की जिंदगी में दखल नहीं देते, लेकिन बच्चों की परवरिश (Co-parenting) के लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं.
24 साल का सफर: भागकर की थी शादी
सोहेल और सीमा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी रही है. दोनों की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई की पार्टी में हुई थी. अलग धर्म होने के कारण सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. 15 मार्च 1998 को सोहेल की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई, उसी दिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी.उन्होंने पहले आर्य समाज मंदिर में फेरे लिए और बाद में निकाह किया. 2022 में हुआ तलाक: शादी के 24 साल बाद और दो बेटों (निर्वाण और योहान) के जन्म के बाद, साल 2022 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया था. इस रीयूनियन के बाद शो में बच्चों का सपोर्ट भी बंटा हुआ नजर आया; जहां छोटा बेटा योहान मां सीमा को सपोर्ट कर रहा है, वहीं बड़ा बेटा निर्वाण चाहता है कि सोहेल खान इस शो की ट्रॉफी जीतें.


