Ayodhya News: रविवार आगरा में आयोजित समारोह के शुभारंभ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय द्वारा पर लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवलोकन किया.
विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे शिक्षक डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. नवीन पटेल और क्षितिज द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों, एवं उपलब्धियों से अवगत कराया. शिक्षक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की श्रीराम शोध पीठ, मियावाकी वन पहल, भारतीय ज्ञान प्रणाली, वायु गुणवत्ता निगरानी तंत्र के बारे में अवगत कराया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय को श्रीराम शोध पीठ में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने का निर्देश दिया.
कुलपति ने क्या कहा?
इस मौके पर कुलपति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अवध विश्वविद्यालय के स्टाल का अवलोकन करना और हमारे प्रयासों की सराहना करना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का विषय है. मुख्यमंत्री जी द्वारा श्रीराम शोध पीठ में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु दिए गए निर्देशों को विश्वविद्यालय अत्यंत गंभीरता और प्राथमिकता के साथ स्वीकार करता है. प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण अवध विश्वविद्यालय का नैतिक एवं शैक्षणिक दायित्व है.
E20 पेट्रोल के खिलाफ ट्रांसपोर्टर्स का बड़ा ऐलान, 4 अगस्त को संसद मार्च; रखीं 6 प्रमुख मांगें
बौद्धिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित
हम शीघ्र ही श्रीराम शोध पीठ के अंतर्गत पांडुलिपि संरक्षण हेतु एक विशेष कार्ययोजना तैयार करेंगे. इसके तहत अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों और विशेषज्ञ शोधकर्ताओं की सहायता से प्राचीन पांडुलिपियों के संकलन, संरक्षण, डिजिटलीकरण और शोध को नए आयाम दिए जाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप हमारी यह सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं सुलभ रहे.


