Namo Bharat Rail Project: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को नए पंख लगने जा रहे हैं. बता दें कि प्रस्तावित दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए धरातलीय सर्वे की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. उत्तराखंड सरकार ने सर्वे के लिए निर्धारित 7.5 करोड़ रुपये के बजट में से पहली किस्त के रूप में 2.28 करोड़ रुपये की राशि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को जारी कर दी है.
Prayagraj Ring Road: चित्रकूट तक बढ़ेगा रिंग रोड, 350 हेक्टेयर से अधिक जमीन का होगा अधिग्रहण
150 किलोमीटर का प्रस्तावित रूट और प्रमुख शहर
मेरठ से ऋषिकेश के बीच प्रस्तावित इस रूट की कुल लंबाई 150 किलोमीटर है, जिसमें 72 किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश और 78 किमी हिस्सा उत्तराखंड के अंतर्गत आता है. यह रेल सेवा कुल 9 शहरों जिसमें मेरठ, सकौती, खतौली, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, रुड़की, भगवानपुर, हरिद्वार (हर की पैड़ी के समीप) और ऋषिकेश (लक्ष्मण झूला के पास अंतिम स्टेशन) को जोडे़गी.
NCRTC के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश बंसल ने राज्य की नोडल अधिकारी व रोडवेज एमडी रीना जोशी को पत्र भेजकर 78 किमी लंबे उत्तराखंड रूट पर आने वाले नगर निकायों और PWD से मास्टर प्लान, यूटिलिटी डेटा, सुरक्षा और भूमि रिकॉर्ड साझा करने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन (चारधाम यात्रा), औद्योगिक गतिविधियों और दैनिक यात्रियों की आवाजाही को भारी गति मिलेगी.
देहरादून रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीनें
रेल यात्रियों की सुविधा और स्टेशनों पर पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से देहरादून रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप दिया जा रहा है. रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर दो अत्याधुनिक ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीनें (AVM) स्थापित की हैं.
कैसे काम करेगी मशीन?
यात्री मशीन की टच स्क्रीन पर पानी की बोतल, चिप्स, नमकीन या कोल्डड्रिंक चुनेंगे. स्क्रीन पर दिखने वाले QR कोड को अपने मोबाइल (UPI) से स्कैन करके भुगतान करेंगे. भुगतान सफल होते ही सामग्री तुरंत मशीन से बाहर आ जाएगी. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (रेलवे) महेश यादव ने बताया कि यात्रियों द्वारा MRP से अधिक दाम वसूलने और खुले पैसों की किल्लत की शिकायतों को दूर करने के लिए यह पहल की गई है. प्रथम चरण में दो मशीनें चालू की गई हैं, जिनकी सफलता के बाद दायरा बढ़ाया जाएगा.
कॉकरोच जनता पार्टी का संगठन विस्तार, अभिजीत दीपके को मिली कमान; 12 सदस्यीय टीम घोषित
12 अगस्त तक 17 नमो भारत स्टेशनों पर अस्थायी प्रतिबंध
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए NCRTC ने 4 से 12 अगस्त तक गाजियाबाद से मोदीनगर और मेरठ के बीच स्थित 17 नमो भारत स्टेशनों के कई प्रवेश/निकास द्वार और पार्किंग सुविधाओं को आंशिक रूप से बंद रखा है.
प्रभावित स्टेशन: गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, MES कॉलोनी, मेरठ नॉर्थ और मोदीनगर.


