सरायकेला-खरसावां में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल बहुउद्देशीय परियोजना के डैम का जलस्तर रेड लेवल 183.22 मीटर के ऊपर पहुंच गया है. जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए परियोजना प्रबंधन ने सभी 13 रेडियल गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है.
‘गदर 3’ में किसे लेने पाकिस्तान जाएंगे तारा सिंह? सनी देओल के जवाब ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
जलस्तर बढ़ने पर सभी 13 गेट खोले गए
लगातार बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जलस्तर रेड लेवल के ऊपर पहुंचने के बाद डैम प्रबंधन ने पानी की निकासी बढ़ा दी है.
चार गेट डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोले गए
डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं. इनमें से चार गेटों को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोला गया है.
इससे पहले दो दिन पहले भी जलस्तर बढ़ने के बाद नौ रेडियल गेट खोले गए थे. लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अब सभी गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है.
निचले इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता
परियोजना अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर नियंत्रित करने और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विस्थापित गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सभी गेट खोले गए हैं.
जमशेदपुर और आसपास के इलाकों पर नजर
सभी गेट खुलने के बाद नदी के निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ गया है. जमशेदपुर, जुगसलाई समेत आसपास के निचले क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है.
तीन मीटर से ज्यादा गेट खुलने पर बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा
अधिकारियों के अनुसार, यदि डैम के गेटों को तीन मीटर से अधिक खोला जाता है तो जमशेदपुर और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है.
नदी किनारे रहने वालों से सावधानी की अपील
डैम प्रबंधन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. जलस्तर और गेटों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
गेट खुलने के बावजूद डैम पहुंचे पर्यटक
चांडिल डैम के सभी गेट खोले जाने के बावजूद रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक डैम परिसर पहुंचे.
बारिश के बीच नौका विहार का लिया आनंद
पर्यटकों ने नौका विहार और बोटिंग का आनंद लिया. बारिश के बीच डैम का मनमोहक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.


