Aaj Ka Mausam:देश भर के मौसम में इस समय एक बेहद अजीब और खतरनाक विरोधाभास देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां कुछ राज्यों में बादल राहत बनकर बरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई हिस्सों में सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेहद गंभीर चेतावनी जारी करते हुए देश के 15 राज्यों के लिए अगले कुछ घंटों का बड़ा अलर्ट जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों में अगले 20 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बेहद खराब हो सकता है. इस दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी राज्यों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. इस भयंकर अंधड़ के साथ ही कई इलाकों में आसमान में बिजली कड़कने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि का भी दोहरा खतरा मंडरा रहा है. हालांकि, अधिकांश जगहों पर तापमान में लगातार होने वाली बढ़ोतरी के कारण गर्मी और लू (Heatwave) का सितम और ज्यादा बढ़ने वाला है.
रसोई गैस संकट के बीच सरकार का नया प्लान, अब Coal से बनेगी Gas?
पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण-पूर्वोत्तर में भयंकर तूफान
मैदानी इलाकों में जहां धूल भरी आंधी और लू का कहर है, वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों पर इस समय एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है. इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय भागों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
दूसरी तरफ, दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहा है. केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भयंकर तूफान आने और मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. वहीं, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसम लगातार खराब बना रहेगा. हालांकि, इसके विपरीत पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में आने वाले दिनों में तपिश बढ़ने और शुष्क गर्मी का प्रकोप तेज होने के पूरे चांस हैं.
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश का दौर खत्म, अब लू का तांडव
उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और धूल भरी आंधी के कारण मौसम काफी सुहावना बना हुआ था, जिससे लोगों को तपन से बड़ी राहत मिली थी. लेकिन अब मौसम ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है और राज्य के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, यूपी के एक बड़े हिस्से में अब भीषण गर्मी के साथ ‘ऊष्ण लहर’ यानी लू चलने का अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
मुख्य रूप से मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आजमगढ़, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, अमेठी, प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, जौनपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में सूरज की किरणें आग बरसाएंगी. इसके अलावा, बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस की लक्ष्मण रेखा को पार कर चुका है, जिससे इन क्षेत्रों में भयंकर और असहनीय तपिश महसूस की जा रही है. हालांकि, कुछ गिने-चुने हिस्सों में स्थानीय सिस्टम के कारण बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है और वहां तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
पंजाब: 6 जिलों में भयंकर आंधी-तूफान का साया, हीटवेव का अलर्ट
पंजाब में भी पिछले कुछ दिनों से मौसम की चाल में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चंडीगढ़ मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के 6 प्रमुख जिलों अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का और मुक्तसर में आकाशीय बिजली कड़कने और भीषण आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन क्षेत्रों में आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस आंधी-तूफान के बीच ही मौसम विभाग ने एक और बड़ी चेतावनी देते हुए 16 मई से लेकर 20 मई तक पंजाब के कई हिस्सों में भीषण लू (Heatwave) का ‘येलो अलर्ट’ भी प्रभावी कर दिया है. यानी पंजाब के लोगों को आंधी और लू दोनों का सामना एक साथ करना होगा.
दिल्ली-एनसीआर: पारा पहुंचेगा 42°C पार, मध्यम श्रेणी में हवा (AQI)
देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद (NCR) में भी मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. पिछले दिनों आंधी और बूंदाबांदी के कारण दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से जो राहत मिली थी, वह अब समाप्त होने जा रही है. हवाओं का रुख बदलते ही दिल्ली-एनसीआर का तापमान अब धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में बहुत तेजी से उछाल आएगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की पूरी संभावना है.
इस भीषण गर्मी के बीच बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और धूल भरी आंधी व बिजली कड़कने के साथ नाममात्र की हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है, लेकिन मुख्यतः आसमान साफ ही रहने वाला है. विशेष रूप से 17 मई को आसमान में बादलों की लुकाछिपी के बीच दिल्ली का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक छू सकता है. हालांकि, गर्मी बढ़ने के बावजूद दिल्ली की हवा में फिलहाल थोड़ा सुधार देखा जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) इस समय 150 के करीब बना हुआ है, जिसे प्रदूषण की ‘मध्यम’ (Moderate) श्रेणी में गिना जाता है (जहां 0-50 को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक और 101-200 को मध्यम माना जाता है).
बरेली बनने जा रहा उद्योगों का नया गढ़, पांच नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से बदलेगी जिले की तस्वीर!
बिहार: 16 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट
उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में फिलहाल मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म और नियंत्रण में बना हुआ है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से खासी राहत मिली हुई है. लेकिन यह राहत अपने साथ आफत भी लेकर आ रही है. मौसम विभाग ने बिहार के 16 जिलों के लिए 17 मई तक विशेष अलर्ट जारी किया है.
इस दौरान इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं और मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने सबसे बड़ा खतरा ‘ठनका’ यानी आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का जताया है, जिसके लिए गोपालगंज, सीवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, जमुई और बांका में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इन इलाकों में आंधी और बारिश के इस सिस्टम के कारण फिलहाल तापमान काबू में रहेगा.
उत्तराखंड: कमजोर पड़ता वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि
देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों सक्रिय रहा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन इसके बावजूद इसका आंशिक असर अभी भी राज्य के पर्वतीय जिलों में साफ देखा जा सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ घंटों के भीतर उत्तराखंड के सात प्रमुख पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और अल्मोड़ा के कुछ भागों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है.
इन पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं और मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान जताया गया है. हालांकि, इसके विपरीत उत्तराखंड के जो मैदानी हिस्से हैं, वहां मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, जिसके चलते वहां के तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी और मैदानी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
तमिलनाडु: डीप डिप्रेशन का कहर; चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश
दक्षिण भारत का राज्य तमिलनाडु इस समय एक बड़े समुद्री मौसमी सिस्टम के प्रभाव में है. बंगाल की खाड़ी में बने एक गहरे दबाव (Deep Depression) का असर अब सीधे तौर पर तमिलनाडु के तटीय और आंतरिक इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में बने इस डीप डिप्रेशन के कारण राज्य के कई हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है.
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले समय के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु के चेन्नई, विलुप्पुरम, कडलूर, मयिलादुथुरई, थेनी, डिंडीगुल, कोयंबटूर और नीलगिरि में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक देने की कगार पर है. लोगों को भारी बारिश और आंधी के दौरान पूरी तरह सावधान रहने की हिदायत दी गई है.
केरल: उमस और बारिश का डबल अटैक, जारी हुआ अलर्ट
केरल में लगातार हो रही प्री-मानसून की बारिश के कारण कई हिस्सों में भीषण गर्मी से तो राहत मिली हुई है और तापमान नियंत्रित है, लेकिन इसके साथ ही तटीय भागों में हवा में नमी बढ़ने के कारण भारी और दमघोंटू उमस (Humidity) महसूस की जा रही है.
इस बीच मौसम की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने केरल के लगभग सभी प्रमुख जिलों इडुक्की, मलप्पुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, त्रिशूर, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अल्लापुझा, कन्नूर और कासरगोड के लिए ‘येलो और ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है. इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बौछारें गिरने का पूर्वानुमान है.
देहरादून में करोड़ों की कैश तस्करी का भंडाफोड़, स्कॉर्पियो के ‘सीक्रेट केबिन’ से मिले 1.55 करोड़
पूर्वोत्तर भारत: असम के सिलचर समेत कई इलाकों में 24 घंटे भारी बारिश का साया
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पिछले काफी समय से मौसम का मिजाज लगातार खराब और अशांत बना हुआ है. हालांकि कुछ मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ रही है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में आंधी और भारी बारिश के कारण मौसम काफी ठंडा और नर्म बना हुआ है. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीकेंड पर पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के साथ-साथ पूर्वी भारत के ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं और कहीं-कहीं भारी बारिश से मौसम बदला रहेगा.
विशेष रूप से असम राज्य के लिए आईएमडी ने बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, असम के कछार, श्रीभूमि, श्रीभूमि सदर, रंगिरखारी, आश्रम रोड, हैलाकांडी रोड, अंबिकापत्ती, शिलांग पट्टी, billpar रोड, सरतपल्ली और सिलचर शहर व उसके आस-पास के तमाम इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक मूसलाधार बारिश होने का ठोस पूर्वानुमान जारी किया गया है.
aa

