Ashirwad Yojana Punjab: केंद्र सरकार के साथ-साथ कई राज्य सरकारें भी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. इन्हीं योजनाओं में से एक है पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना, जिसके तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.
यह योजना पहले शगुन योजना के नाम से जानी जाती थी, लेकिन अब इसे आशीर्वाद योजना के रूप में लागू किया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर बेटी की शादी के बोझ को कम करना और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है.
PM Vishwakarma Yojana: कारीगरों को 3 लाख तक का सस्ता लोन, जानें कौन ले सकता है फायदा
आशीर्वाद योजना क्या है?
पंजाब सरकार ने सबसे पहले साल 1997 में बेटियों की शादी में सहायता देने के उद्देश्य से शगुन योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार की ओर से 5,100 रुपये की सहायता राशि दी जाती थी.
समय के साथ इस योजना में बदलाव किए गए और अब यह योजना आशीर्वाद योजना के नाम से संचालित की जा रही है. वर्तमान में इसके तहत पात्र परिवारों को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.
कब-कब और कितनी बढ़ी सहायता राशि?
इस योजना में समय-समय पर सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है-
शुरुआत में केवल आरक्षित वर्ग के परिवारों को लाभ दिया जाता था.
बाद में गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाले परिवारों को शामिल किया गया.
साल 2004 में गरीब ईसाई परिवारों को भी योजना में जोड़ा गया.
सहायता राशि में बढ़ोतरी इस प्रकार हुई:
वर्ष 1997 तक – ₹5,100
वर्ष 2004 – ₹6,100
वर्ष 2006 – ₹15,000
वर्ष 2017 – ₹21,000
वर्ष 2021 – ₹51,000
वर्तमान में सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों को 51,000 रुपये की सहायता दी जा रही है.
आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता क्या है?
पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए निम्न शर्तें पूरी करना जरूरी है-
लाभार्थी पंजाब राज्य की स्थायी निवासी हो.
परिवार की वार्षिक आय ₹32,790 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
लड़की की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो.
विवाह से 30 दिन पहले या शादी की तारीख तय होने से पहले आवेदन किया जा सकता है.
योजना का लाभ अनुसूचित जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विधवा, तलाकशुदा और पिछड़ा वर्ग से संबंधित महिलाओं को दिया जाता है.
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
स्थायी निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आशीर्वाद योजना में आवेदन कैसे करें?
आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है-
सबसे पहले पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन / आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन पेज खुलने के बाद सभी आवश्यक जानकारी भरें.
मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
अंत में आवेदन फॉर्म सब्मिट कर दें.
सफल आवेदन के बाद पात्रता की जांच की जाती है और स्वीकृति मिलने पर सहायता राशि सीधे लाभार्थी को प्रदान की जाती है.


