What's Hot
Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का तगड़ा अटैक, इटावा में तापमान 8°C से नीचे, जानिए कहां-कहां बढ़ी सर्दी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से सुहाना हो गया है. अब न चिलचिलाती धूप है और न ही कड़ाके की ठंड. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय सुहावना और संतुलित मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक किसी भी जिले में कोहरे या बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. फिलहाल, दिन में हल्की धूप और शाम के बाद ठंडक का एहसास होने लगा है. रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है. इटावा जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया…
Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 24 घंटे शीतलहर का कहर, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा गिरेगा पारा?
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल गया है. उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है. शनिवार की रात अलवर, नागौर, सिरोही, सीकर, करौली, दौसा और लूणकरणसर जैसे जिलों में पारा सिंगल डिजिट में पहुंच गया. इन शहरों में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. रविवार को भी अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट जारी रही. राजधानी जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा और धूप खिली रही. हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर महसूस किया गया. मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, अगले…
Tech Desk: रात में स्मार्टफोन इस्तेमाल करना आज लगभग हर किसी की आदत बन चुका है. चाहे सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो, चैटिंग करना हो या वीडियो देखना, लोग देर रात तक फोन की स्क्रीन से चिपके रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में मोबाइल की गलत सेटिंग्स आपकी आंखों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं? लगातार तेज रोशनी वाली स्क्रीन देखने से ड्राई आई सिंड्रोम, सिरदर्द और नींद की समस्या जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में जरूरत है कि आप अपने फोन में कुछ आसान सेटिंग्स ऑन करें, जो आपकी आंखों को नुकसान…
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब आसमान पूरी तरह साफ हो गया है और मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. बारिश थमने के साथ ही सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है. हालांकि अभी ठंड इतनी नहीं पड़ी है कि लोग कंपकंपी महसूस करें, लेकिन सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के साथ हल्का कोहरा लोगों को सर्दी का अहसास कराने लगा है. वहीं दोपहर के समय निकलने वाली हल्की धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है. मौसम विभाग ने बताया साफ रहेगा…
Rajasthan Weather: ठंडी हवाओं से कांपा राजस्थान, IMD ने दी चेतावनी, अगले 4 दिन और बढ़ेगी सर्दी!
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश में ठंड का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को दो जिलों को छोड़कर लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. इससे दिन के समय भी सर्दी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद उत्तरी हवाएं तेज हो गई हैं, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठिठुरन बढ़ी है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार हैं, और इस बार पिछले…
UP Weather Update: UP में नवंबर की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड! कानपुर में तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा, जानिए कहां पड़ेगी शीतलहर
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम के अलावा अब रात के समय भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. लगातार गिरते पारे ने लोगों को कंपकंपी महसूस कराई है. कई इलाकों में लोगों ने रात में कंबल और रजाइयां निकाल ली हैं, जबकि सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं. दोपहर के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन यह राहत कब तक बनी रहेगी, कहना मुश्किल है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि…
Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन! कांपे सीकर-जयपुर के लोग, पढ़िए 8 नवंबर का ताजा मौसम अपडेट
Rajasthan Weather: राजस्थान में 8 नवंबर को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. प्रदेशभर में शुक्रवार सुबह हल्की ठंड के साथ दिन की शुरुआत हुई. अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहा और दिनभर खिली धूप ने हल्की गर्माहट का एहसास कराया. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूरी तरह खत्म हो गया है, जिसके बाद अब प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. सर्दी धीरे-धीरे बढ़ने लगीजयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर सहित अधिकांश जिलों में आज हल्की धुंध के साथ ‘हेजी सनशाइन’ का मौसम देखने को मिल रहा है. दिन का अधिकतम तापमान 28 से…
Utility News: भारत में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. यही वजह है कि भारतीय रेलवे को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ (Backbone) कहा जाता है. दिलचस्प बात यह है कि रोजाना भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या के बराबर होती है. इतने बड़े नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासन को बनाए रखने हेतु कई सख्त नियम बनाए हैं. इन्हीं नियमों में से एक है – एमरजेंसी चेन पुलिंग का प्रावधान. यह सुविधा यात्रियों को किसी आपात स्थिति में ट्रेन…
UP Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 2 दिन में यूपी में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान! कोहरे से रहें सावधान
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मौसम बदलने लगा है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, वहीं दिन के समय धूप की तीव्रता भी कम हो रही है. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ठंड में और इज़ाफा होगा. प्रदेश में बढ़ा सर्दी का असर, 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमानमौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक…
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है. उत्तरी हवाओं के चलते राज्यभर में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दी का प्रभाव अब साफ महसूस होने लगा है. सुबह और देर शाम के समय गलन बढ़ने लगी है, वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. सीकर में पारा गिरा 7.5 डिग्री तक, गलन से कांपे लोगराजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी ने सबसे पहले दस्तक दी है. सीकर में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री…

