What's Hot
Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
UP Weather Update: झमाझम बारिश जन्मेंगे कान्हा, जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा UP का मौसम, जानें अपडेट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिल रहा है. कुछ जगहों पर बारिश के चलते मौसम सुहावना बना है तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ जगहों पर उमस के कारण अच्छी-खासी गर्मी महसूस की जा रही है. बीते शुक्रवार की बात करें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश की वजह से लोगों को उमस से राहत मिली. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आगामी दिनों में यूपी में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है. आज 16 अगस्त को उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी के मौके पर पश्चिमी यूपी की कुछ…
Janmashtami 2025: दो तरह से रखा जाता है जन्माष्टमी का व्रत! यहां जानें सामग्री और पूजन का तरीका
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है. यह हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. इस दिन तमाम कृष्ण भक्त व्रत रखते हैं. यह व्रत दो तरह से मनाया जाता है- पहला निर्जला व्रत और दूसरा फलाहारी व्रत. क्या है निर्जला व्रतइसमें भक्त पूरे दिन और रात (मध्यरात्रि तक) बिना जल और भोजन के उपवास रखते हैं. इसमें सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लेते हैं. पूरे दिन भगवान…
UP Weather Update: यूपी में छाई काली घटाएं! इन 24 जिलों में होगी रिमझिम बारिश, जानें अपने जिले का हाल
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा एक्टिव होने की वजह से कई जिलों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. बीते कई दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश की वजह से कई जगहों पर हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. झांसी, गोरखपुर, इटावा, सीतापुर, बस्ती, बरेली, मुजफ्फरनगर में तो बीते दिनों बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं, आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होने के आसार हैं. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आज 15 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ जगहों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर बारिश के…
Entertainment News: वह समय चला गया, जब केवल बॉलीवुड फिल्मों की ही धमक होती थी. अब तो साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की भी तगड़ी डिमांड है. तमाम भोजपुरी फिल्में ऐसी हैं, जो कि लोगों के दिलों पर छाई हुई हैं. भोजपुरी फिल्मों के गाने तो लोगों के जुबान पर रटे हुए हैं. कहीं पर भी कोई फंक्शन हो और भोजपुरी गाने न बजें, ऐसा हो ही नहीं सकता है. यूपी-बिहार से लेकर देश ही विदेशों में भी भोजपुरी फिल्मों और गानों की जमकर डिमांड है. वही यहां के सितारे भी लोगों के बीच जमकर पॉपुलर हैं. इसी लिस्ट…
Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण भक्तों का प्रसिद्ध और चहेता पर्व श्री कृष्ण जन्मोत्सव आने वाला है. बताया जा रहा है कि इस बार भगवान श्री कृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव 16 अगस्त के दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. जन्माष्टमी के दिन लोग घर में स्थापित किए गए लड्डू गोपाल की विधिवत तरीके से पूजा पाठ करते हैं. कहते हैं कि लड्डू गोपाल के रूप में प्रभु की सेवा संतान की तरह की जाती है. तमाम श्री कृष्ण भक्त इस दिन भगवान श्री कृष्ण को सजाते हैं, नाना प्रकार के भोग लगाते हैं और उनकी भक्ति वंदना अधिक करते हैं. इस…
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बिगड़ा मानसून, 45 जिलों में होगी भयंकर बारिश, गिरेगी आसमानी बिजली
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ चुका है. बीते कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है. आज 14 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं. कहा जा रहा है कि अगले 48 घंटे कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है, जिसके चलते जल भराव की स्थिति लोगों को परेशान कर सकती हैं. भले ही सावन का महीना गुजर गया है लेकिन उत्तर प्रदेश में बादलों की मेहरबानी कम नहीं हो रही है. मौसम विभाग की जानकारी…
Lifestyle News: अक्सर लड़कों पुरुषों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या हो वही फेस वॉश क्रीम या फिर मॉइश्चराइजर यूज कर सकते हैं, जो की महिलाओं द्वारा किए जाते हैं, क्या महिलाओं के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इसको लेकर कई बार उनमें कंफ्यूजन बना रहता है. पुरुषों द्वारा महिलाओं के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना सही होता है या फिर गलत, इसके बारे में आज आपको बताएंगे. पुरुषों के लिए महिलाओं के प्रोडक्ट्स (जैसे स्किनकेयर, हेयरकेयर, या मेकअप) इस्तेमाल करना उनकी जरूरतों पर डिपेंड करता है. जेंडर…
Entertainment News: वैसे तो अपने बॉलीवुड में कई लव स्टोरीज को हकीकत में बदलते हुए देखा होगा लेकिन तमाम अपने डिवोर्स की खबरें भी पढ़ी होंगी. इन सब के बीच बॉलीवुड में एक लव स्टोरी ऐसी भी है, जिसके बारे में हर कोई बात तो कहता है लेकिन आज भी कंफर्म नहीं हो सका है. यह लव स्टोरी किसी और की नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन और रेखा की कही जाती है. कहते हैं कि एक दौर ऐसा भी था, जब बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच चाय-बिस्कुट से भी ज्यादा प्यार था हालांकि यह प्यार अमिताभ…
Krishna Janmashtami: इस जन्माष्टमी घर पर ही बनाएं प्रसिद्ध ‘मथुरा के पेड़े’, प्रसन्न होंगे लड्डू-गोपाल
Mathura Famous Food: कोई भी इंसान अगर कृष्ण की नगरी मथुरा जाता है तो वह वहां के पेड़े खाए बिना वापस लौट आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है. कान्हा की नगरी के नाम से मशहूर मथुरा-वृंदावन में इतने स्वादिष्ट और सॉफ्ट पेड़े मिलते हैं कि इन्हें दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है. विशेष बनावट, स्वाद और परंपरा की वजह से इन्हें भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है. इन पेड़ों की सबसे खास बात यह होती है कि यह न केवल मुलायम होते हैं बल्कि इनकी बनावट दानेदार से होती है.…
UP Weather Update: 48 घंटे सतर्क रहें यूपी के लोग, इतने जिलों में ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी जारी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने के लिए तैयार है. आज तमाम जिलों में घने काले बादल छाए हुए हैं. कई जिलों में आज बुधवार 13 अगस्त के लिए भीषण बारिश की चेतावनी जारी दी गई है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दोनों ही हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है, और 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने और…

