What's Hot
Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
विदेश मंत्रालय अब Snapchat पर भी, MEA ने लॉन्च किया आधिकारिक अकाउंट, यूजर्स से जुड़ने की अपील
भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) अब सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए Snapchat पर भी पहुंच गया है. मंत्रालय ने गुरुवार को अपने आधिकारिक स्नैपचैट अकाउंट की शुरुआत करने की घोषणा की और लोगों से इससे जुड़ने की अपील की. MEA का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को विदेश मंत्रालय से जुड़ी आधिकारिक और सटीक जानकारी, एक्सक्लूसिव स्टोरीज तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट मिलेंगे. मंत्रालय ने इस घोषणा के साथ एक वीडियो क्लिप भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया. बिहार कैबिनेट के 17 बड़े फैसले, PPP मॉडल पर 16 मेडिकल कॉलेजों के संचालन को…
झारखंड में JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी, विधानसभा से सड़क तक हंगामा
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार 13वें दिन भी जारी है. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. इस बीच मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा के भीतर और बाहर भी इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. वहीं, मामले की जांच कर रही सीआईडी ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. अवध विश्वविद्यालय में IPR और पेटेंट पर विशेष व्याख्यान, कुलपति…
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ के तहत चलेगा सप्ताह भर अभियान
हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नगर निगम शिमला के ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ अभियान के तहत सप्ताह भर चलने वाले पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक निवास ‘ओक ओवर’ परिसर में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी…
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मतदाताओं के घर जाकर जारी नोटिसों का निस्तारण किया जाए. यह निर्देश विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए, जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के आयुक्तों तथा सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब, लगातार बारिश के…
Meta के AI मॉडल ने परीक्षण के दौरान बाहरी सिस्टम तक बनाई पहुंच, AI सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती क्षमताओं के बीच AI सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं. टेक्नोलॉजी कंपनी Meta Platforms ने खुलासा किया है कि साइबर सुरक्षा परीक्षण के दौरान उसके एक AI मॉडल ने इंटरनेट एक्सेस मिलने के बाद एक थर्ड-पार्टी सिस्टम में मौजूद सुरक्षा कमजोरी का फायदा उठाया. कंपनी के अनुसार यह घटना टेस्टिंग प्रक्रिया के दौरान हुई और फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. Meta का कहना है कि विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी. LPG यूजर्स अलर्ट! इस दिन तक करा लें eKYC, नहीं तो अटक सकती है…
ओडिशा में बाढ़ के हालात में सुधार, प्रमुख नदियों का जलस्तर घटा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. महानदी सहित राज्य की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने से राहत मिली है. हालांकि, लगातार हुई नई बारिश के कारण राजधानी भुवनेश्वर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और पुनर्वास कार्य जारी है, जबकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. बाराबंकी-रायबरेली के बीच बांदा-बहराइच हाईवे होगा फोरलेन, अयोध्या और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी…
LIC OFS: सरकार ने LIC की हिस्सेदारी बेचकर जुटाए ₹31,552 करोड़, सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़कर 10 प्रतिशत हुई
केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 31,552 करोड़ रुपये जुटाए हैं. खुदरा और संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी के बाद यह निर्गम सफलतापूर्वक पूरा हुआ. निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के अनुसार, यह राशि के लिहाज से भारत का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन गया है. DIPAM सचिव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि OFS दोनों दिनों में ओवरसब्सक्राइब रहा. मजबूत मांग को देखते हुए सरकार ने ग्रीन शू विकल्प का पूरा उपयोग किया. Stock Market Today: सपाट शुरुआत के बीच…
Stock Market Today: सपाट शुरुआत के बीच डिफेंस शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त पर
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को लगभग सपाट रही. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए. वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बावजूद डिफेंस सेक्टर में मजबूत खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया. सुबह 9:27 बजे बीएसई सेंसेक्स 163 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,743 पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई निफ्टी 13 अंक यानी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 24,636 पर पहुंच गया. गोल्ड प्राइस टुडे: MCX पर सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव डिफेंस सेक्टर बना…
गोल्ड प्राइस टुडे: MCX पर सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव
सोने की कीमतों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है. गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया और पहली बार 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया. घरेलू वायदा बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली. कारोबार के दौरान निवेशकों की नजर सोने और चांदी के भाव पर बनी रही, जबकि वैश्विक बाजार में डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर भी कीमती धातुओं पर दिखाई दिया. दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी नई मेट्रो कनेक्टिविटी, रिठाला-कुंडली कॉरिडोर और…
‘हे कन्हैया याद है कुछ भी हमारी’ का अनसुना सच, श्रीकृष्ण पर लिखी इस कव्वाली की कहानी कर देगी हैरान
‘हे कन्हैया याद है कुछ भी हमारी’ सुनते ही कई श्रद्धालु भावुक हो जाते हैं. यह रचना लंबे समय से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जोड़कर गाई जाती रही है. इसे सुनते समय कई लोगों की आंखें नम हो जाती हैं और वे इसे एक भजन के रूप में स्वीकार करते हैं. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि जिसे आमतौर पर भजन समझा जाता है, वह वास्तव में एक कव्वाली है. बारिश में बाइक और कार चलाते समय 10 जरूरी सावधानियां, हादसों से बचा सकती हैं! पाकिस्तान में हुई थी इस कव्वाली की प्रस्तुति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर…

