What's Hot
Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
स्तन कैंसर के लक्षित उपचार की दिशा में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. शोधकर्ताओं ने एक उन्नत प्रकाश-सक्रिय बहुक्रियाशील नैनोरोबोट विकसित किया है, जो कैंसर कोशिकाओं तक लक्षित तरीके से पहुंचकर उन्हें नष्ट करने में मदद कर सकता है. यह तकनीक निकट-अवरक्त (NIR) प्रकाश की सहायता से सक्रिय होती है और फोटोथर्मल तथा फोटोडायनामिक थेरेपी के संयुक्त प्रभाव का उपयोग करती है. यह शोध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के स्वायत्त संस्थान, मोहाली स्थित नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (INST) के वैज्ञानिकों ने किया है. अध्ययन के परिणाम प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल ACS Applied Materials & Interfaces में…
भारत का मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है. केंद्र सरकार ने संसद में बताया है कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksh Station – BAS) को वर्ष 2035 तक संचालन में लाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ वर्ष 2027 तक लॉन्च करने की योजना है. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लिखित उत्तर में बताया कि इसरो ने पांच मॉड्यूल वाले भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की समग्र संरचना तैयार कर ली है. सरकार BAS-01 के पहले मॉड्यूल के विकास और प्रक्षेपण…
Lok Adalat rules: उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जारी होने वाले ई-चालान को नजरअंदाज करना भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है. कई वाहन चालकों के मन में सवाल होता है कि क्या ऑनलाइन चालान पूरी तरह माफ कराया जा सकता है या उसकी राशि कम कराई जा सकती है. इसका जवाब यह है कि सामान्य स्थिति में ई-चालान सीधे ऑनलाइन माफ नहीं होता. हालांकि, यदि मामला लोक अदालत में सुनवाई योग्य है तो वहां कानूनी प्रक्रिया के तहत जुर्माने में राहत या समझौते के आधार पर निपटारा संभव हो सकता है. यह राहत हर मामले…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का विशेष अभियान, ‘वन्दे मातरम्’ गाकर भेजें वीडियो
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नागरिकों से विशेष अभियान में भाग लेने की अपील की है. मंत्रालय ने लोगों से ‘वन्दे मातरम्’ गाते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड कर भेजने का आमंत्रण दिया है. चयनित वीडियो मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किए जाएंगे. मंत्रालय का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जनभागीदारी से जोड़ना है. बिहार कैबिनेट के 17 बड़े फैसले, PPP मॉडल पर 16 मेडिकल कॉलेजों के संचालन को मंजूरी मंत्रालय ने आमंत्रित की वीडियो प्रविष्टियां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नागरिकों से…
विदेश मंत्रालय अब Snapchat पर भी, MEA ने लॉन्च किया आधिकारिक अकाउंट, यूजर्स से जुड़ने की अपील
भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) अब सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए Snapchat पर भी पहुंच गया है. मंत्रालय ने गुरुवार को अपने आधिकारिक स्नैपचैट अकाउंट की शुरुआत करने की घोषणा की और लोगों से इससे जुड़ने की अपील की. MEA का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को विदेश मंत्रालय से जुड़ी आधिकारिक और सटीक जानकारी, एक्सक्लूसिव स्टोरीज तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट मिलेंगे. मंत्रालय ने इस घोषणा के साथ एक वीडियो क्लिप भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया. बिहार कैबिनेट के 17 बड़े फैसले, PPP मॉडल पर 16 मेडिकल कॉलेजों के संचालन को…
झारखंड में JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन 13वें दिन भी जारी, विधानसभा से सड़क तक हंगामा
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार 13वें दिन भी जारी है. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. इस बीच मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा के भीतर और बाहर भी इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. वहीं, मामले की जांच कर रही सीआईडी ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. अवध विश्वविद्यालय में IPR और पेटेंट पर विशेष व्याख्यान, कुलपति…
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ के तहत चलेगा सप्ताह भर अभियान
हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नगर निगम शिमला के ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ अभियान के तहत सप्ताह भर चलने वाले पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक निवास ‘ओक ओवर’ परिसर में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की और प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी…
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मतदाताओं के घर जाकर जारी नोटिसों का निस्तारण किया जाए. यह निर्देश विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए, जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के आयुक्तों तथा सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब, लगातार बारिश के…
Meta के AI मॉडल ने परीक्षण के दौरान बाहरी सिस्टम तक बनाई पहुंच, AI सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती क्षमताओं के बीच AI सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं. टेक्नोलॉजी कंपनी Meta Platforms ने खुलासा किया है कि साइबर सुरक्षा परीक्षण के दौरान उसके एक AI मॉडल ने इंटरनेट एक्सेस मिलने के बाद एक थर्ड-पार्टी सिस्टम में मौजूद सुरक्षा कमजोरी का फायदा उठाया. कंपनी के अनुसार यह घटना टेस्टिंग प्रक्रिया के दौरान हुई और फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. Meta का कहना है कि विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी. LPG यूजर्स अलर्ट! इस दिन तक करा लें eKYC, नहीं तो अटक सकती है…
ओडिशा में बाढ़ के हालात में सुधार, प्रमुख नदियों का जलस्तर घटा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. महानदी सहित राज्य की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने से राहत मिली है. हालांकि, लगातार हुई नई बारिश के कारण राजधानी भुवनेश्वर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और पुनर्वास कार्य जारी है, जबकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. बाराबंकी-रायबरेली के बीच बांदा-बहराइच हाईवे होगा फोरलेन, अयोध्या और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी…

