Author: Shail Singh
Dehli News: केरल का नाम ‘केरलम’ किए जाने पर केंद्र की मुहर के बाद अब देश की राजधानी का नाम बदलने की मांग ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करने का प्रस्ताव रखा है. इस बाबत उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी दलीलें दी हैं. क्या है मांग? चांदनी चौक से सांसद खंडेलवाल का कहना है कि भारत की राजधानी का नाम उसकी प्राचीन सभ्यतागत पहचान को दर्शाना चाहिए. उनके मुताबिक, वर्तमान दिल्ली ही महाकाव्य महाभारत में वर्णित पांडवों की राजधानी ‘इंद्रप्रस्थ’ का…
सुर्खियों के लिए PIL? UGC नियमों पर नई याचिका पर CJI सख्त, बोले- ‘मीडिया में आने का जरिया तो नहीं?’
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर याचिका दाखिल की गई है. लेकिन इस बार सुनवाई के दौरान अदालत का रुख बेहद सख्त नजर आया. बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिका पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह जनहित याचिका (PIL) कहीं मीडिया में पब्लिसिटी पाने का जरिया तो नहीं है. हालांकि अदालत ने पहले से लंबित याचिकाओं के बीच इस नई याचिका की प्रासंगिकता पर सवाल उठाए हैं और इसकी मंशा पर भी संदेह जताया है. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने क्या कहा? भारत के मुख्य…
टैरिफ से ‘खजाना भरने’ का दावा, इनकम टैक्स खत्म करने की बात पर गरजे डोनाल्ड ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि आने वाले समय में अमेरिकी नागरिकों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनका कहना है कि दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ से इतनी बंपर कमाई होगी कि उसी रकम से सरकार का खर्च चलाया जा सकेगा. डोनाल्ड ट्रंपने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए दावा किया कि भविष्य में टैरिफ से होने वाली कमाई इतनी अधिक होगी कि अमेरिकी नागरिकों से इनकम टैक्स लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनका कहना है कि दूसरे देशों पर लगाए…
होली पर घर लौटने वालों के लिए राहत, यूपी में 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें
UP News: होली पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला किया है. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से घर लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा. सरकार ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी से यात्रा का दबाव अधिक रहता है, इसलिए इन रूटों पर पहले से अतिरिक्त बसें और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. यदि शुरुआती प्वाइंट से 60 प्रतिशत यात्री लोड मिलता…
यूपी में महाराष्ट्र-गुजरात की तर्ज पर औद्योगिक क्रांति, 25 हजार हेक्टेयर में बसेंगे उद्योग
UP News: उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी, प्रदेश के किनारे करीब 25,000 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी तेज कर दी गई है. इस परियोजना के तहत कई औद्योगिक कॉलोनियां बसाई जाएंगी, जिससे लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने पुराने और नए नोड्स पर भूमि क्रय और अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं. 27 पुराने नोड्स पर भूमि क्रय की प्रगति यूपीडा द्वारा 27 पुराने नोड्स पर भूमि क्रय और अर्जन का कार्य जारी है. अब तक 5000 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिन्हित…
अब राशन कार्ड नहीं तो भी नहीं रुकेगा हक! यूपी में आधार से मिलेगा राशन, गरीबों को बड़ी राहत का आदेश जारी
UP News: उत्तर प्रदेश में मार्च माह से राशन कार्ड धारक आधार कार्ड के माध्यम से भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त कर सकेंगे. शासन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं और ई-पॉस मशीन में यह विकल्प सक्रिय कर दिया गया है. इससे कार्ड खो जाने या नष्ट होने की स्थिति में भी पात्र लाभार्थियों को राशन मिल सकेगा. बाहर काम करने वालों को बड़ा लाभ रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहरों या राज्यों में रहने वाले लोगों को अब राशन लेने में आसानी होगी. कई बार उनके पास मौके पर राशन कार्ड उपलब्ध…
लखनऊ ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड: रिश्तों में घुला जहर, मां की मौत का बदला या कारोबार की दुश्मनी? जब बेटा ही बना पिता का कातिल!
Lucknow Neela Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सामने आया ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ पूरे प्रदेश में सनसनी का विषय बना हुआ है. पैथोलॉजी लैब के मालिक और शराब कारोबारी मानवेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके ही 21 वर्षीय बेटे को आरोपी बताया है. हालांकि हत्या की असली वजह का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन परिजन और पड़ोसी कई संभावित कारण गिना रहे हैं. नीले ड्रम में मिला शव, बेटे पर आरोप पुलिस के मुताबिक मानवेंद्र की हत्या कर शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिए गए…
बेंगलुरु–गुरुग्राम की राह पर लखनऊ! सुल्तानपुर रोड पर 3490 एकड़ में विकसित हो रही आईटी सिटी, जल्द लॉन्च होंगे प्लॉट्स
Lucknow IT City: एलडीए 28 फरवरी को आईटी सिटी आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है. योजना की एसओपी तैयार हो चुकी है और बोर्ड बैठक में इसे अंतिम मंजूरी मिलनी तय है. पहले चरण में 35 से 288 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंड पेश किए जाएंगे. आम नागरिकों के लिए भूखंड की प्रस्तावित कीमत 4,000 रुपये प्रति वर्गफीट रखी गई है. 336 किसानों को मिलेंगे 870 विकसित भूखंड इस योजना के तहत लैंड पूलिंग नीति अपनाने वाले 336 किसानों को कुल 870 विकसित भूखंड आवंटित किए जाएंगे. जिन भू-स्वामियों ने अपनी जमीन योजना के लिए दी है, उन्हें लॉटरी…
यूपी में कहां है वो हवन कुंड जहां जली थी होलिका? ‘प्रहलाद नगरी’ की आस्था से जुड़ी अनोखी कहानी
UP News: होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे देश में रंग, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया जाता है. वर्ष 2026 में रंगों की होली 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को होगा. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे से शुरू होकर 3 मार्च को शाम 4:40 बजे तक रहेगी. भद्रा काल 2 मार्च की शाम 5:55 बजे से 3 मार्च की सुबह 5:32 बजे तक रहेगा. शास्त्रों के अनुसार भद्रा में शुभ कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्ति के बाद किया जाएगा. ‘प्रहलाद…
यूपी में बनेगा 5757 करोड़ की लागत से नया ग्रीनफील्ड हाईवे, लखनऊ से भोपाल की दूरी होगी कम!
Kanpur News: कानपुर को दो राजधानियों के बीच बन रहे बड़े आर्थिक कॉरिडोर का सीधा लाभ मिलने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की भारतमाला परियोजना के तहत कानपुर से कबरई (महोबा) तक 118 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा। करीब 5757 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को कानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जोड़ेगी। यह हाईवे लखनऊ को भोपाल से कानपुर मार्ग के जरिए सीधे जोड़ेगा. वर्तमान में करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय करने में 12 से 14 घंटे लगते हैं, लेकिन इस परियोजना के…

