नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि आने वाले समय में अमेरिकी नागरिकों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनका कहना है कि दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ से इतनी बंपर कमाई होगी कि उसी रकम से सरकार का खर्च चलाया जा सकेगा.
डोनाल्ड ट्रंपने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए दावा किया कि भविष्य में टैरिफ से होने वाली कमाई इतनी अधिक होगी कि अमेरिकी नागरिकों से इनकम टैक्स लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनका कहना है कि दूसरे देशों पर लगाए गए आयात शुल्क से अमेरिका को सैकड़ों अरब डॉलर की आय होगी, जिससे टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव संभव है.
FD से ज्यादा ब्याज! इन 3 सरकारी स्कीम्स में पैसा लगाकर पाएं तगड़ा रिटर्न
ट्रंप ने हाल ही में आए अमेरिका की सर्वोच्च अदालत के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमें 9 जजों की बेंच ने 6-3 के बहुमत से टैरिफ लगाने के उनके फैसले को अधिकार क्षेत्र से बाहर करार देते हुए खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी शक्तियों से परे जाकर यह निर्णय लिया था.
ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही अमेरिका कई देशों के साथ महत्वपूर्ण ट्रेड डील कर चुका है और अधिकांश देशों ने इन समझौतों को स्वीकार किया है. उनके अनुसार, ये डील जारी रहेंगी और अमेरिका को टैरिफ के माध्यम से बड़ी आर्थिक मजबूती मिलेगी, जिससे देश की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी.
अदालत के फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने एक अलग कानून के तहत 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया और संकेत दिया कि इसे 15 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है. उनका मानना है कि इस रणनीति से घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार संतुलन सुधरेगा और विदेशी निर्भरता कम होगी.
चेक बाउंस: जानें कितनी सजा हो सकती है और कानून क्या कहता है?
ट्रंप का कहना है कि आने वाले वर्षों में टैरिफ से प्राप्त होने वाली भारी रकम का उपयोग अमेरिका की आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय सुरक्षा को सशक्त करने में किया जाएगा. उनका इशारा है कि यदि अन्य देश अमेरिकी शर्तें नहीं मानते, तो उन्हें और कड़े व्यापारिक विकल्पों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ज्यादातर देशों ने समझौते स्वीकार किए हैं.


