Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी धर्मेंद्र शर्मा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग (पुरुष) प्रतियोगिता में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है. धर्मेंद्र ने 105 किलोग्राम भार वर्ग कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया. इस प्रतियोगिता में टीम मैनेजर डॉ. मनीष सिंह और कोच बबलू के नेतृत्व में पावरलिफ्टिंग टीम ने हिस्सा लिया था.
कुलपति ने दी बधाई
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी धर्मेन्द्र शर्मा के शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने धर्मेन्द्र शर्मा को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि निरन्तर अभ्यास एवं कौशल को विकसित करके सफलता प्राप्त की जा सकती है, धर्मेन्द्र शर्मा ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करके विश्वविद्यालय को गौरान्वित किया है, विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी को सम्मानित करेगा.
अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से लैस होगा विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की खेल सुविधाओ में कोई कमी नही होगी. धर्मेन्द्र शर्मा की सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बधाई के साथ शुभकामनाएं दी है. प्रो.आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति जी के नेतृत्व में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर रहे है, कुलपति जी के निर्देशन में अवध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्टेडियम एवं अन्य खेल सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को उच्च खेल सुविधाओं के साथ ट्रेनिंग प्राप्त होगी एवं खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन में निखार आयेगा.
बहराइच-बाराबंकी फोरलेन हाईवे, 52 गांवों की बदलेगी तस्वीर, किसानों और व्यापार को होगा बड़ा फायदा
विश्वविद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल
पदक विजेता खिलाड़ी की सफलता पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.नीलम पाठक, कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, क्रीड़ा उप सचिव डॉ.अनुराग पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह, महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. संग्राम सिंह, डॉ. राना रोहित सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव प्रो.प्रवीण सिंह, प्रो.सन्तोष गौड़, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, प्रो. आशुतोष सिंह, प्रो. सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रो. विनय कुमार सिंह, प्रो. आदित्य प्रताप सिंह, प्रो अंजनी कुमार सिंह, डॉ.उमापति, डॉ.वेद प्रकाश वेदी,डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ.संतलाल,डॉ.अनिल कुमार मिश्रा, डॉ.कपिल कुमार, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव , शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है.


