Dharm News: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है. शनिवार का दिन विशेष रूप से भगवान शनि देव की पूजा के लिए महत्वपूर्ण होता है. इस दिन लोग शनि देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. मान्यता है कि शनि देव न्याय के देवता हैं और वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं.
कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर या अशुभ हो, तो उसे जीवन में कई परेशानियों और दुखों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोग शनिवार के दिन अलग-अलग दान और उपाय करते हैं. इन्हीं में से एक है नमक का दान. लेकिन सवाल यह उठता है कि शनिवार को नमक का दान करना शुभ माना जाता है या अशुभ? आइए जानते हैं इसके बारे में.
Guruwar Ke Upay: किस्मत पलट देंगे गुरुवार के ये उपाय, पैसों की कमी भी होगी पूरी
हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, कभी भी शनिवार के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन नमक का दान करना तो दूर उसे खरीदने के बारे में भी लोगों को नहीं सोचना चाहिए वरना इससे अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है. जो कोई भी शनिवार के दिन नमक का दान करता है, इससे उसके ऊपर आर्थिक संकट आ जाता है और उसके घर में पैसों की कमी हो जाती है.
जो लोग शनिवार के दिन नमक का दान करते हैं, उससे उनकी जिंदगी में कई तरह के कष्टों का मेला लग जाता है और वह दुखी रहने लगता है. अगर आप शनिवार के दिन नमक का दान करते हैं तो इससे आपके ऊपर भारी कर्ज चढ़ सकता है. कभी भी इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए.
मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन नमक खरीदने से और दान करने से भगवान शनि देव नाराज हो सकते हैं और उनकी टेढ़ी दृष्टि आपके ऊपर पड़ सकती है.
Palmistry : किन लड़कियों को मिलता है अमीर पति?
जो लोग शनिवार के दिन किसी को भी नमक का दान करते हैं, उससे उनकी जिंदगी में शनि देव का प्रकोप बढ़ जाता है और उसके सभी काम बिगड़ना शुरू हो जाते हैं. हो सके तो शनिवार के दिन भूलकर भी ना तो नमक खरीदें और ना ही दान करें.


