द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने MyGov के सहयोग से Essay Writing Competition on ICAI का आयोजन किया है. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के नागरिकों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सामने लाना है.
इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी भारत के आर्थिक विकास, वित्तीय पारदर्शिता, सुशासन और विकसित भारत 2047 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं.
नया राशन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं? आवेदन से पहले जान लें कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी
आवेदन की अंतिम तिथि
प्रतियोगिता 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है.
इच्छुक प्रतिभागी 30 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक MyGov पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं.
निबंध की शब्द सीमा और भाषा
प्रतिभागियों को 500 से 600 शब्दों का निबंध लिखना होगा.
निबंध हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में प्रस्तुत किया जा सकता है.
प्रतियोगिता के विषय
प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबंध लिख सकते हैं.
- Financial Transparency and Good Governance
- The Role of Taxpayers in Nation Building
पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे.
- प्रथम पुरस्कार – ₹25,000
- द्वितीय पुरस्कार – ₹15,000
- तृतीय पुरस्कार – ₹10,000
- शीर्ष 50 प्रतिभागियों को ₹2,000-₹2,000 का सांत्वना पुरस्कार
प्रतियोगिता का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिकों को वित्तीय पारदर्शिता, सुशासन, करदाताओं की भूमिका और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान के प्रति जागरूक करना है.
साथ ही प्रतिभागियों को अपने विचारों, अनुभवों और सुझावों को लेखन के माध्यम से साझा करने का अवसर भी मिलेगा. यह पहल विकसित भारत 2047 के विजन को मजबूत करने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास है.
Indira Gandhi National Widow Pension Scheme: गरीब विधवा महिलाओं को मिलेगी मासिक पेंशन
भाग लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- निबंध 500 से 600 शब्दों के बीच होना चाहिए.
- प्रविष्टि पूरी तरह मौलिक होनी चाहिए.
- भाषा हिंदी या अंग्रेजी में हो सकती है.
- निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.
Source: Ministry of Corporate Affairs


