Political AI Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक AI से बना मजेदार वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीति को ठेले पर ला खड़ा किया है और ठेले पर भी गोलगप्पे का! वीडियो में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सफेद कुर्ते-पायजामे में, सिर पर गमछा डाले, पूरे ठेठ अंदाज़ में गोलगप्पा का स्टॉल लगाते दिख रहे हैं. हाथ में करछुल, सामने पानी-पूरी का मटका और चेहरे पर वही चिर-परिचित मुस्कान, मानो कह रहे हों, ‘खाइए… राजनीति छोड़िए, पानी-पूरी खाइए!’
AI वीडियो की सबसे मजेदार बात तब आती है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टॉल पर पहुंचते हैं. वीडियो में PM बड़े इत्मीनान से गोलगप्पा खाते नजर आते हैं और स्टॉल वाले लालू यादव से पूछते हैं- ‘तीखा कितना?’ जवाब में लालू जी का एक्सप्रेशन इंटरनेट का नया मीम बन चुका है. उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीछे नहीं रहते. वे दोना पकड़कर सधे हुए अंदाज़ में गोलगप्पा खाते दिखते हैं, मानो स्वाद के साथ-साथ सुशासन की भी जांच कर रहे हों.
बांग्लादेश में हिंदू कितने सुरक्षित? 1992 से 2026 तक हिंसा, विरोध और सच्चाई की पूरी टाइमलाइन
वायरल क्लिप में एक और ट्विस्ट तब आता है, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टॉल पर नजर आते हैं. भगवा वस्त्रों में योगी जी का गोलगप्पा खाते AI अवतार लोगों को खूब हंसा रहा है. किसी सीन में वे तीखे पानी से आंखें सिकोड़ते दिखते हैं, तो किसी में शांति से दोना खाली करते हुए. सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं. ‘जब राजनीति थकाए, तब गोलगप्पा ही बचाए!’
वीडियो पूरी तरह AI-जनरेटेड
हालांकि, साफ-साफ बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूरी तरह AI-जनरेटेड है और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं. फिर भी, इसकी रचनात्मकता और टाइमिंग ने इसे वायरल बना दिया है. X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स मजेदार कैप्शन के साथ इसे शेयर कर रहे हैं – कोई लिख रहा है ‘गठबंधन गोलगप्पा,’ तो कोई कह रहा ‘स्वाद में भी सर्वसम्मति!’
राजनीति भी हल्की-फुल्की हो सकती
इस AI वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि तकनीक और ह्यूमर मिल जाएं, तो राजनीति भी हल्की-फुल्की हो सकती है. फिलहाल, लालू यादव के गोलगप्पे का स्टॉल सोशल मीडिया पर सुपरहिट है और जनता बिना कैलोरी की चिंता किए, हंसी के गोलगप्पे जमकर खा रही है.


