Signs of a Cowardly Man: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने आसपास के लोगों पर रौब जमाने की कोशिश करते हैं. वे बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन उनके अंदर न तो सही ज्ञान होता है और न ही दूसरों के प्रति सम्मान. खासकर अपने से कमजोर लोगों से उनका व्यवहार अच्छा नहीं होता. हालांकि, जब वे दूसरों के सामने आते हैं तो खुद को ऐसा दिखाते हैं मानो उनसे ज्यादा समझदार और प्रभावशाली कोई हो ही नहीं. ऐसी प्रवृत्ति अक्सर बॉस या अधिकारी मानसिकता वाले लोगों में देखने को मिलती है.
असल में, ऐसे लोगों की सच्चाई कुछ और ही होती है. वे अंदर से काफी डरपोक और असुरक्षित महसूस करते हैं. बहुत कम लोग उनकी इस कमजोरी को पहचान पाते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि डरपोक स्वभाव वाले लोग दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और उनकी कौन-कौन सी आदतें उन्हें अलग पहचान देती हैं.
कमजोर पर हावी
अंदर से डरपोक लोग हमेशा अपने से कमजोर लोगों पर अपनी झूठी ताकत का दिखावा करते हैं. कुछ भी होता है, वह उन पर हुकुम चलाते हैं और उन्हें बात-बात पर नीचे दिखाने की कोशिश करते हैं.
सप्ताह भर में दूर हो जाएंगे आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स, ऐसे लगाएं दूध
झूठ बोलना
डरपोक लोगों की दूसरी बड़ी आदत होती है कि वह सच नहीं बोलते हैं. उनके अंदर सच बोलने की हिम्मत ही नहीं होती है और ऐसे में वह दूसरों को हमेशा गलत साबित करते हैं और झूठ बोलते हैं.
माफ़ी ना मांगना
डरपोक होने की तीसरी बड़ी आदत माफ़ी ना मांगना है. कई बार उन्हें भी पता होता है कि वह गलत होते हैं लेकिन इसके बावजूद तो माफी नहीं मांग सकते हैं. इसका मतलब है कि वह अंदर से डरपोक हैं और यह ऐसे लोगों की सबसे बड़ी निशानी भी मानी जाती है.
सच से भागना
आपने देखा होगा कि कुछ लोग आपके आसपास हमेशा सच से भागना पसंद करते हैं वह सच को स्वीकारना ही नहीं चाहते हैं. ऐसे में जो कोई भी सच से भागता है, वह अंदर से डरपोक माना जाता है.
सबको दुश्मन मानते
डरपोक लोगों को हमेशा से लगता है कि उनके आसपास मौजूद हर कोई उनका दुश्मन है और उनके साथ ही हमेशा सब कुछ गलत होता है. जिसके अंदर भी यह आदत या सोच होती है, वह बात-बात में खुद को विक्टिम मान लेता है.
सही जगह न बोलना
अंदर से डरपोक इंसान अपने से कमजोर लोगों के सामने तो खूब बोलता रहता है लेकिन जैसे ही उसके टक्कर के या फिर उससे मजबूत लोग उसके सामने पहुंचते हैं तो बोलने में उसको दिक्कत होने लगती है. ऐसे में यह भी डरपोक होने की एक निशानी मानी जाती है और वह मजबूत लोगों के सामने कम बोल पाते हैं.
चुनौतियों से डरते
डरपोक लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि वह चुनौतियों से डरते हैं. उन्हें जैसे ही कोई बड़ा टास्क मिलता है, वह डरने लगते हैं और अपने आसपास के लोगों को परेशान करना शुरू कर देते हैं. चुनौतियां उन्हें बिल्कुल ही पसंद नहीं होती हैं.
शंख बजाने से शरीर को मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे, आप भी जानें
गलती दूसरों पर डालना
अपनी गलती दूसरों पर डालना डरपोक लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी में से यह एक मानी जाती है. दरअसल यह लोग ना तो अपनी गलती स्वीकार करते हैं और अगर इसे कोई गलती हो भी जाती है तो यह तुरंत सामने वाले पर अपनी गलती थोपने की कोशिश करते हैं. ऐसे में अगर कोई आपके साथ ऐसा करता है तो समझ जाइए कि वह अंदर से वाकई में डरपोक है.


