Weekly Rashifal 18 May to 24 May 2026: मई 2026 का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है. इस सप्ताह अधिकमास की शुरुआत हो रही है, जिसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व काफी अधिक माना जाता है. वहीं ग्रहों की स्थिति में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. बुध ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि शुक्र ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे. इसके अलावा मिथुन राशि में गुरु, मिथुन और चंद्रमा की युति बनेगी, वहीं मेष राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा.
ग्रहों की इन स्थितियों से इस सप्ताह रूचक राजयोग, त्रिग्रही योग और गुरु पुष्य योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन शुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा. कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं 18 से 24 मई 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल.
“कपास पर ड्यूटी हटाइए”, तमिलनाडु के CM विजय ने PM मोदी से की बड़ी मांग
मेष राशि: कामों में आ सकती है रुकावट
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है. आपकी राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बन रही है, जिसकी वजह से जरूरी कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. काम समय पर पूरे नहीं होने से मानसिक तनाव बना रह सकता है. अधिक भागदौड़ की वजह से सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. ऑफिस में मैनेजर या वरिष्ठ अधिकारियों से बहस होने की आशंका भी बन रही है. हालांकि पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा. सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती नजर आएंगी.
वृषभ राशि: मानसिक तनाव बढ़ा सकता है सप्ताह
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक उलझनों वाला रह सकता है. वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं और जरूरी कामों में देरी होने की संभावना है. ऐसे समय में नकारात्मक सोच से बचने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. भाइयों के साथ मतभेद हो सकते हैं. इस सप्ताह किसी को उधार देने या आर्थिक लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलने से कई समस्याओं में राहत मिल सकती है. सिरदर्द और तनाव की शिकायत बनी रह सकती है. सप्ताह के अंतिम दिनों में हालात सुधरते नजर आएंगे.
मिथुन राशि: बुद्धिमानी से मिलेगा लाभ
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ माना जा रहा है. विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं. इस समय आपकी राशि में शुक्र और गुरु ग्रह मौजूद हैं, जिससे भाग्य का सहयोग मिलेगा. बुद्धि और समझदारी के दम पर आप कई कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. हालांकि वैवाहिक जीवन में हल्की खटास मानसिक तनाव बढ़ा सकती है. चोट लगने की संभावना बनी हुई है, इसलिए सावधानी बरतें. लोगों से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.
कर्क राशि: मन में बना रह सकता है भय
कर्क राशि वालों के मन में इस सप्ताह किसी अनजाने डर की भावना बनी रह सकती है. नकारात्मक विचार मानसिक परेशानी बढ़ा सकते हैं. आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, क्योंकि दिया गया धन फंस सकता है. नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. हालांकि पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है. प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा.
सिंह राशि: भाग्य देगा पूरा साथ
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है. धन आगमन के अच्छे योग बन रहे हैं और निवेश से फायदा मिलने की संभावना है. सूर्य और बुध की युति का सकारात्मक असर आपके करियर और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलेगा. नौकरी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. परिवार का माहौल भी सुखद रहेगा. हालांकि संतान को लेकर चिंता हो सकती है. सप्ताह के दूसरे हिस्से में कुछ छोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
कन्या राशि: यात्राओं की अधिकता रहेगी
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रह सकता है. पारिवारिक मांगलिक कार्यों में शामिल होने के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा. विद्यार्थियों के काम रुकावटों के साथ पूरे होंगे. सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है. हालांकि निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा. आलस्य बढ़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा.
तुला राशि: धार्मिक कार्यों में लगेगा मन
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है. अधिकमास की वजह से धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं. सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन मेहनत के दम पर सफलता मिल सकती है. व्यापार में अच्छी प्रगति होगी और आर्थिक चिंताएं कम हो सकती हैं. निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. भाइयों और माता की सेहत या किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. इच्छाओं की पूर्ति के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा माना जा रहा है.
वृश्चिक राशि: अचानक मिल सकता है लाभ
वृश्चिक राशि वालों का झुकाव इस सप्ताह धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ सकता है. अधिकमास की वजह से धार्मिक कार्यों पर खर्च भी बढ़ सकता है. आपकी राशि के स्वामी मंगल मेष राशि में मौजूद हैं, जिससे व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के लिए खरीदारी कर सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.
धनु राशि: बोलचाल से बढ़ सकती है परेशानी
धनु राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ हो सकती है. शनि की ढैय्या का असर होने की वजह से दांत और पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. व्यापार करने वालों को उधार में सामान देने से बचना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है. आपकी वाणी विवाद की वजह बन सकती है और मामला कानूनी रूप भी ले सकता है. नौकरी में सहकर्मियों की वजह से तनाव बढ़ सकता है. सोच-समझकर बोलना आपके लिए जरूरी रहेगा.
मकर राशि: खर्च बढ़ा सकते हैं तनाव
मकर राशि वालों को इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. कोर्ट-कचहरी या मुकदमे से जुड़े मामलों में परेशानी बढ़ सकती है. व्यर्थ यात्राओं के कारण थकान और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ससुराल पक्ष के साथ विवाद होने की आशंका है, जिससे वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है. युवाओं को पिता की सलाह से लाभ मिलेगा. छात्रों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है. अटका हुआ धन वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं.
कुंभ राशि: आत्मविश्वास से मिल सकती है सफलता
कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास इस सप्ताह बढ़ा हुआ रहेगा. राहु के प्रभाव से आपके कई काम बिना बाधा पूरे हो सकते हैं. धार्मिक और व्यापारिक यात्राओं से लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा. किसी के बारे में गलत बोलने से परेशानी बढ़ सकती है. संतान से जुड़ी चिंता और भागदौड़ बनी रह सकती है. कुल मिलाकर भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा.
मीन राशि: सप्ताह के अंत में मिलेगी राहत
मीन राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. नौकरी में कार्यभार बढ़ने से मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं. पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है. लव लाइफ में गलतफहमियों के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. विद्यार्थियों को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है. ज्यादा नकारात्मक सोच स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. हालांकि सप्ताह के अंत तक राहत मिलने के संकेत हैं.
होर्मुज से भारत आने लगे तेल-गैस के जहाज, संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत
ग्रहों की चाल से बदलेगा कई राशियों का भाग्यमीन राशि: सप्ताह के अंत में मिलेगी राहत
इस सप्ताह बन रहे शुभ योग कई राशियों के लिए तरक्की और सफलता के रास्ते खोल सकते हैं. खासतौर पर मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है. वहीं मेष, कर्क, धनु और मकर राशि वालों को सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है. ग्रहों की स्थिति के बीच सकारात्मक सोच और संयम इस सप्ताह सबसे बड़ा सहारा साबित हो सकता है.


