Old Bnagles Reuse Tips: घर में अक्सर ऐसी कई चीजें होती हैं जिन्हें लोग पुराना या बेकार समझकर फेंक देते हैं या किसी कोने में यूं ही पड़ा रहने देते हैं. लेकिन अगर थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सही सोच लगाई जाए, तो यही चीजें घर की सजावट में चार चांद लगा सकती हैं. खासतौर पर महिलाओं की पुरानी या टूटी हुई चूड़ियां, जिन्हें आमतौर पर कचरा समझ लिया जाता है, दरअसल बेहद खूबसूरत और यूनिक डेकोरेशन आइटम बनाने का शानदार साधन बन सकती हैं.
आजकल जहां लोग घर को सजाने के लिए महंगे डेकोरेटिव आइटम्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, वहीं आप इन्हीं रंग-बिरंगी चूड़ियों का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करके घर को नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं. इससे न सिर्फ पैसे की बचत होती है, बल्कि पुरानी चीजों का दोबारा उपयोग भी हो जाता है, जो पर्यावरण के लिए भी अच्छा है. आइए जानते हैं कि पुरानी और टूटी चूड़ियों से आप कौन-कौन सी खूबसूरत चीजें बना सकते हैं.
बिना केमिकल के चावल स्टोर करने का गजब तरीका, कीड़े पास भी नहीं आएंगे
- यूनिक फोटो फ्रेम बनाएं
पुरानी चूड़ियों की मदद से आप एक साधारण फोटो फ्रेम को बेहद खास बना सकते हैं. इसके लिए पुराने या सादे फ्रेम पर चूड़ियों को आधा काटकर या पूरी चिपकाकर सजाएं. अलग-अलग रंगों और डिजाइन की चूड़ियों का उपयोग करने से फ्रेम और भी आकर्षक लगेगा. आप चाहें तो इसमें ग्लिटर, स्टोन या मोतियों का इस्तेमाल करके इसे और स्टाइलिश बना सकते हैं. - दीवार के लिए आकर्षक हैंगिंग
चूड़ियों से दीवार सजाने के लिए सुंदर हैंगिंग तैयार की जा सकती है. इसके लिए चूड़ियों को गोल, फूल या किसी क्रिएटिव डिजाइन में जोड़ लें. बीच में मोती, घंटियां या छोटे-छोटे लटकन लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है. यह हैंगिंग लिविंग रूम या बेडरूम की दीवार पर टांगने से पूरे कमरे का लुक बदल सकता है. - स्टाइलिश टी-कोस्टर तैयार करें
चाय या कॉफी के कप रखने के लिए आप चूड़ियों से टी-कोस्टर भी बना सकते हैं. इसके लिए एक जैसे साइज की चूड़ियों को कार्डबोर्ड पर चिपकाएं और नीचे कपड़े या फेल्ट की परत लगा दें. यह न सिर्फ उपयोगी होगा बल्कि आपकी टेबल की सजावट को भी बढ़ाएगा. - खूबसूरत कैंडल होल्डर बनाएं
अगर आप घर में सॉफ्ट और वॉर्म लाइटिंग चाहते हैं, तो चूड़ियों से कैंडल होल्डर बनाना एक बेहतरीन आइडिया है. इसके लिए चूड़ियों को एक के ऊपर एक चिपकाकर एक गोल स्टैंड तैयार करें और उसके ऊपर एक छोटी मोमबत्ती रखें. इसे आप डाइनिंग टेबल, लिविंग रूम या पूजा स्थान पर रख सकते हैं. - डेकोरेटिव फ्लावर वास बनाएं
पुरानी कांच या प्लास्टिक की बोतल को चूड़ियों से सजाकर एक सुंदर फ्लावर वास बनाया जा सकता है. बोतल के चारों ओर चूड़ियां चिपकाएं और चाहें तो उस पर ग्लिटर, स्टोन या रंगीन धागों से सजावट करें. इसमें ताजे या आर्टिफिशियल फूल रखकर आप अपने घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं.
Waste Soap Hacks: घर बैठे एयर फ्रेशनर बनाएं! साबुन के बचे टुकड़ों से कमाल के ट्रिक्स
इस तरह, थोड़ी सी कल्पना और मेहनत से पुरानी चूड़ियां न सिर्फ उपयोगी बन सकती हैं, बल्कि आपके घर को एक नया और यूनिक लुक भी दे सकती हैं.


