महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं. यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने कम उम्र में खेल, विज्ञान, सामाजिक सेवा, कला, पर्यावरण या बहादुरी जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं.
मंत्रालय के अनुसार, आवेदन और नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है. सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे आवेदन कर सकते हैं.
इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है.
- खेल (Sports)
- सामाजिक सेवा (Social Service)
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science and Technology)
- पर्यावरण संरक्षण (Environment)
- कला एवं संस्कृति (Art and Culture)
- विषम परिस्थितियों में दिखाई गई असाधारण बहादुरी (Bravery)
कौन कर सकता है नामांकन?
मंत्रालय के अनुसार निम्नलिखित लोग या संस्थाएं किसी बच्चे का नामांकन कर सकती हैं.
- कोई भी नागरिक
- स्कूल
- शैक्षणिक संस्थान
- गैर-सरकारी संगठन (NGO)
- अन्य संगठन
इसके अलावा पात्र बच्चे स्वयं भी Self-Nomination के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन कैसे करें?
सभी आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे.
आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को.
- व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी.
- पुरस्कार की श्रेणी का चयन करना होगा.
- हाल का फोटो अपलोड करना होगा.
- उपलब्धि से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे.
- अधिकतम 1000 शब्दों में अपनी उपलब्धि और उसके प्रभाव का विवरण देना होगा.
अंतिम तिथि का रखें ध्यान
मंत्रालय ने स्कूलों, युवा संगठनों, पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे योग्य बच्चों की पहचान कर समय रहते उनका नामांकन सुनिश्चित करें.
क्योंकि 31 जुलाई 2026 के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
PMGKAY में मिलेगा बेहतर गुणवत्ता वाला चावल. सरकार ने 30 साल बाद बदले गुणवत्ता मानक
प्रतिभाशाली बच्चों को मिलता है राष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश का प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी जाती है. इस पहल का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है.
Source: Ministry of Women and Child Development


