मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ 2 साल की हो गई हैं. बेटी के जन्मदिन के खास मौके पर कपल ने अपनी कुछ खूबसूरत फैमिली फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दुआ के साथ रणवीर और दीपिका नजर आ रहे हैं. वहीं, तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें- इंदौर में मेट्रो का पहला दिन रहा शानदार! 17.5 किमी का सफर 52 मिनट में, 6 हजार से ज्यादा यात्रियों ने की सवारी
दुआ के साथ नजर आए रणवीर-दीपिका
शेयर की गई तस्वीरों में दुआ कभी अपने माता-पिता के बीच खड़ी नजर आ रही हैं तो कभी रणवीर की गोद में दिखाई दे रही हैं. एक तस्वीर में दीपिका बेटी को प्यार करती नजर आ रही हैं. सबसे खास तस्वीरों में से एक में दुआ अपनी मां दीपिका के बेबी बंप को टच करती दिखाई दे रही हैं. वहीं, आखिरी तस्वीर में रणवीर भी दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखते नजर आ रहे हैं.
रणवीर ने लिखा- हमारा दिल बढ़ता ही जा रहा है
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, ‘बेबी दुआ और हमारा दिल बढ़ता ही जा रहा है. थैंक्यू आपके आशीर्वाद के लिए.’ रणवीर की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे ‘परफेक्ट फैमिली फोटो’ बताया. वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि इन तस्वीरों ने उनका दिन बना दिया.
अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान
रणवीर और दीपिका ने अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. दोनों ने दुआ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा था. तस्वीर में उसके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट स्ट्रिप दिखाई दे रही थी. पोस्ट के साथ कपल ने सिर्फ नजर न लगने वाला इमोजी शेयर किया था.
2018 में हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में शादी की थी. साल 2024 में दोनों बेटी दुआ के माता-पिता बने.
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल ‘किंग’ और ‘राका’ जैसी फिल्में हैं. ‘किंग’ में वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी. फिल्म में सुहाना खान और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा दीपिका, एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी.
यह भी पढ़ें- 2 अक्टूबर से शुरू हुई कहानी 2 अक्टूबर को होगी खत्म! Ajay Devgn ने किया ऐलान, कल रिलीज होगा ‘Drishyam: The Conclusion’ का ट्रेलर
‘प्रलय’ में नजर आएंगे रणवीर
वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब रणवीर फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आने वाले हैं.


