UPSSSC Result 2023: योगी सरकार के कार्यकाल में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को तेजी देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1,468 अभ्यर्थियों का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है. आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है. लिखित परीक्षा और अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया है.
‘आवारापन 2’ ने 4 दिन में मचाया धमाल, 100 करोड़ के करीब पहुंची; ‘बंटवारा 1947’ की कमाई कितनी?
किस वर्ग से कितने अभ्यर्थियों का चयन?
ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में 849 अनारक्षित वर्ग, 356 अनुसूचित जाति (SC), 139 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 117 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 7 अनुसूचित जनजाति (ST) शामिल हैं. इसके अलावा क्षैतिज आरक्षण के तहत 270 महिला अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है.
किस वर्ग की कितनी रही कटऑफ?
आयोग की ओर से जारी अंतिम चयन परिणाम के अनुसार अलग-अलग वर्गों की कटऑफ इस प्रकार रही अनारक्षित वर्ग: 68.25 अंक, OBC: 68.25 अंक, EWS: 65.75 अंक, SC: 57.75 अंक, ST: 54.50 अंक, महिला वर्ग: 60.25 अंक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित: 60 अंक,
भूतपूर्व सैनिक: 55.50 अंक, दिव्यांगजन LV: 57 अंक, दिव्यांगजन HH: 48 अंक तक पहुंच गई.
लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद परिणाम
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण किया गया. इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आयोग ने अंतिम चयन परिणाम जारी किया है. चयनित अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है. अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक के जरिए परिणाम में अपना नाम और चयन की स्थिति देख सकते हैं.
इमरान हाशमी के सबसे दर्दभरे गाने लिखने वाला कौन? ‘आवारापन’ के गीतकार का नाम जानकर चौंक जाएंगे
युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर
ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों पर अंतिम चयन से बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिला है. सरकार की ओर से लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है. ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी होना उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत है, जो लंबे समय से इस भर्ती के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे थे.


