Weekly Rashifal 2-8 March 2026: मार्च की शुरुआत के साथ ग्रहों की चाल में बदलाव कई राशियों के जीवन पर असर डालने वाला है. यह सप्ताह किसी के लिए तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा तो किसी के लिए धैर्य, समझदारी और संतुलन की परीक्षा ले सकता है. करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक रिश्ते और सेहत—हर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है. ऐसे में जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर फैसले लेना ही समझदारी होगी. कुछ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जबकि कुछ को सावधानी और संयम से आगे बढ़ना होगा. कानपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश के अनुसार आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके काम अब गति पकड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को सराहना और नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों को सलाह है कि किसी भी नए निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें. पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा. हालांकि सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान अपनाएं.
सोमवार को भूलकर भी न करें ये काम, बिगड़ सकता है भाग्य
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धीरे-धीरे सुधार का संकेत दे रहा है. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत की सराहना भी होगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यात्रा लाभदायक रहेगी. परिवार में तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में आई दूरी कम हो सकती है. अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश संभव है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अत्यधिक थकान से बचना जरूरी है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह जिम्मेदारियों और लाभ दोनों लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन परिणाम भी संतोषजनक मिलेंगे. नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी छवि मजबूत होगी. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा और धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. खानपान में अनियमितता से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह खर्च और लाभ दोनों का मिश्रण रहेगा. सुख-सुविधाओं और घर से जुड़े कामों पर खर्च बढ़ सकता है. व्यापार में अच्छी डील फाइनल होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को काम में संतोष मिलेगा. परिवार के साथ छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम की कमी से परेशानी हो सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों से भरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं. व्यापार में मुनाफा और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी. नौकरी में आपकी प्रशंसा हो सकती है. पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. निजी जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है. काम का दबाव अधिक रहेगा और सहयोग कम मिल सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि छोटी बात भी विवाद का रूप ले सकती है. कानूनी मामलों में सावधानी बरतें. निजी जीवन में तनाव संभव है, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा. सेहत के प्रति सजग रहें और पर्याप्त आराम करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अवसरों से भरा रहेगा. प्रमोशन या नई नौकरी का मौका मिल सकता है. व्यापार में अच्छा लाभ होगा. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपनी सूझबूझ से हर चुनौती पार कर सकते हैं. नौकरी में सुधार और व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. विरोधियों पर विजय मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और दिनचर्या संतुलित रखें.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस सप्ताह सतर्क रहने की आवश्यकता है. मानसिक बेचैनी रह सकती है और अपेक्षित पहचान न मिलने से निराशा हो सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें और गलत संगति से दूर रहें. निजी जीवन में धैर्य बनाए रखें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह सप्ताह धैर्य और योजना की मांग करेगा. कार्यों में देरी हो सकती है और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. व्यापार में कागजी कार्यवाही मजबूत रखें. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें. परिवार में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है.
शंकर भगवान के गले में सांप का नाम क्या है? जानें पूरा महत्व
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. अटके काम पूरे होंगे और प्रभावशाली लोगों से लाभ मिलेगा. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवनसाथी से तालमेल बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह सप्ताह आत्मचिंतन और संतुलन का है. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मन शांति की ओर झुकेगा. काम में स्थिरता रहेगी, लेकिन अपेक्षाएं सीमित रखें. सेहत के प्रति सजग रहें और नियमित दिनचर्या अपनाएं. धैर्य से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा.


