Weekly Rashifal 9-15 March 2026: मार्च का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए मध्यम रहने वाला है. इस दौरान गुरु ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होंगे और सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं शनि मीन राशि में अस्त होंगे तथा बुध ग्रह अस्त अवस्था से उदय अवस्था में आएंगे. इसके अलावा इस सप्ताह बुध शतभिषा नक्षत्र और शुक्र रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे.
इन ग्रहों की स्थितियों के कारण इस सप्ताह बुधादित्य योग, मालव्य राजयोग और चतुर्ग्रही योग जैसे कई शुभ योग भी बन रहे हैं. इन शुभ संयोगों के प्रभाव से वृषभ, सिंह, कन्या समेत 7 राशियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, जबकि मेष, कर्क, वृश्चिक समेत 5 राशियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए कानपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश के अनुसार जानते हैं 9 से 15 मार्च 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए.
चारधाम यात्रा पर जाने वाले ध्यान दें, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
मेष साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. सप्ताह के मध्य में शनि के अस्त होने से कुछ मामलों में राहत तो कुछ में परेशानियां भी आ सकती हैं. इस दौरान अपनी और परिवार की सेहत का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि पैसा फंसने की आशंका है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी और व्यापारियों को अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र इस समय मीन राशि में शनि के साथ युति बना रहे हैं. दोनों ग्रहों के बीच मित्रता का संबंध होने से भाग्य का साथ मिलेगा और चल रही परेशानियों में कमी आएगी. जो लोग करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं. ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रहेंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकता है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
मिथुन राशि के लोग इस सप्ताह अपनी पिछली गलतियों पर विचार करेंगे और उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे. आपकी राशि के स्वामी बुध इस समय कुंभ राशि में सूर्य, राहु और मंगल के साथ युति बना रहे हैं. यदि कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर के किसी सदस्य के लिए ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत तक स्थिति में सुधार होगा. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों के साथ काम करने में कुछ दिक्कत आ सकती है. कुछ लोग नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं. यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें. इस सप्ताह अनावश्यक चिंताओं से बचने की कोशिश करें, क्योंकि अधिक सोचने से तनाव बढ़ सकता है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला है. आपकी राशि के स्वामी सूर्य अभी कुंभ राशि में हैं, लेकिन सप्ताह के अंत में मीन राशि में प्रवेश कर शनि के साथ युति बनाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है और काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे निजी जीवन प्रभावित हो सकता है. परिवार को समय देना मुश्किल हो सकता है. यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल रुकना बेहतर रहेगा. धन के लेन-देन से भी बचें.
कन्या साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है. आपकी राशि के स्वामी बुध इस समय कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, राहु के साथ युति बना रहे हैं. इस ग्रह स्थिति के प्रभाव से धन लाभ के योग बन रहे हैं. यदि आप मकान या फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह वह पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. आपके लक्ष्य पूरे होंगे और अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है.
तुला साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आपके मन में चल रही नकारात्मक सोच दूर होकर सकारात्मकता बढ़ेगी. आपकी राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में शनि के साथ युति बना रहे हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा. कई परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापारी नए कार्यों की योजना बना सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है. आपकी राशि के स्वामी मंगल कुंभ राशि में राहु, सूर्य और बुध के साथ युति बना रहे हैं. इससे आय बढ़ाने के नए विचार सामने आ सकते हैं. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ और प्रगति के संकेत हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. इस सप्ताह धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है. शिक्षा से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है.
धनु साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. आपके स्वामी गुरु इस सप्ताह मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं, जबकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है. ऐसे में स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि पेट से संबंधित समस्या हो सकती है. मौसम में बदलाव के कारण भी स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. अधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है. बातचीत में संयम रखें और किसी से कटु शब्द बोलने से बचें.
मकर साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
मकर राशि वालों का मनोबल इस सप्ताह बढ़ा रहेगा, जिससे रुके हुए कामों में प्रगति होगी. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आपके और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा और कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है. प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है. आप अपने परिवार को अपने लव पार्टनर के बारे में बता सकते हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह पुरानी परेशानियों से राहत दिलाने वाला हो सकता है. इस समय आपकी राशि में राहु, सूर्य, मंगल और बुध की युति बन रही है. साथ ही आपकी साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. ऐसे में निजी और पेशेवर जीवन की समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और मां के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने का अवसर मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापारिक यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं. रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है.
सोमवार को भूलकर भी न करें ये काम, बिगड़ सकता है भाग्य
मीन साप्ताहिक राशिफल (9-15 मार्च 2026)
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ मामलों में राहत और कुछ में चुनौती लेकर आ सकता है. आपकी राशि के स्वामी गुरु मार्गी हो रहे हैं, जबकि शनि आपकी राशि में अस्त अवस्था में जा रहे हैं. साथ ही आपकी साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. ऐसे में बोलचाल में संयम रखें, क्योंकि किसी से विवाद हो सकता है. अनावश्यक खर्चों से परेशानी हो सकती है और संतान या स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है. इस सप्ताह मन में किसी के प्रति द्वेष न रखें, क्योंकि आक्रामक व्यवहार संबंधों में दूरी पैदा कर सकता है.


