Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन में तेज धूप निकलने से आसमान साफ नजर आ रहा है और लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिलने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान बढ़ने के साथ ही ठंड का असर कम होना शुरू हो जाएगा.
अगले 48 घंटे में बढ़ेगा पारा, शीतलहर होगी कमजोर
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव कमजोर पड़ने की संभावना है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा.
Paisa Kamane Wale Apps 2026: रोज ₹500-₹2000 कमाने वाले ऐप्स, 99% लोग नहीं जानते
तापमान का हाल बाड़मेर सबसे गर्म, अलवर-फतेहपुर सबसे ठंडे
बीते 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अलवर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा. उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर के साथ हल्के से घना कोहरा भी देखने को मिला.
Jaipur Weather Today: दिन में राहत, रात में अब भी सर्दी
राजधानी जयपुर में दिन के समय सर्दी से थोड़ी राहत महसूस की गई. यहां अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में आगामी दो दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
माउंट आबू में भी सर्दी का असर बरकरार
प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री तक का अंतर देखने को मिला.
17-18 जनवरी को आंशिक बादल छाने के आसार
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 जनवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल 20 जनवरी तक कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
नाश्ते से लंच तक परफेक्ट! हरी मटर की सलोनी की आसान रेसिपी, बार-बार मांगकर खाएंगे लोग
22 से 24 जनवरी के बीच बारिश और मावठ की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 24 जनवरी के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मावठ गिरने के भी आसार जताए गए हैं, जिससे किसानों को फायदा हो सकता है.
बदलता मौसम बढ़ा सकता है बीमारियों का खतरा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम करवट ले रहा है. दिन में गर्मी और रात में सर्दी के कारण लापरवाही बरतना सेहत पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को शाम और रात के समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, ताकि बदलते मौसम से बचाव किया जा सके.


