Utility Desk: आज के समय में फ्रिज हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है. गर्मियों में ठंडा पानी पीने से लेकर फल-सब्जियां और बचा हुआ खाना सुरक्षित रखने तक, फ्रिज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. एक समय था जब फ्रिज को लग्जरी माना जाता था, लेकिन अब यह लगभग हर किचन में नजर आता है.
कई बार छोटी-छोटी आदतें ही फ्रिज की परफॉर्मेंस और उसकी उम्र दोनों को नुकसान पहुंचा देती हैं. जगह बचाने या किचन की सजावट के चक्कर में लोग अक्सर फ्रिज के ऊपर तरह-तरह की चीजें रख देते हैं. देखने में यह बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन यही गलती आगे चलकर फ्रिज को जल्दी खराब कर सकती है और रिपेयर का भारी खर्च भी उठाना पड़ सकता है.
Gas Connection Transfer: नया घर, नई रसोई… गैस कनेक्शन ट्रांसफर कैसे करें? पूरी प्रोसेस समझिए
फ्रिज के ऊपर पौधे या प्लांटर रखना
किचन को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए कई लोग फ्रिज के ऊपर पौधे या प्लांटर रख देते हैं. लेकिन भारी पौधे रखने से फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उसके अंदरूनी पार्ट्स पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा कुछ मामलों में फ्रिज से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड का असर पौधों पर भी देखा गया है, जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
दवाइयां रखने से बचें
अक्सर लोग दवाइयां समय पर याद रहें, इस वजह से उन्हें फ्रिज के ऊपर रख देते हैं. लेकिन यह आदत भी सही नहीं मानी जाती. भले ही फ्रिज अंदर से ठंडा रहता हो, लेकिन बाहर की सतह अक्सर गर्म हो जाती है. यह गर्माहट दवाइयों की प्रभावशीलता को कम कर सकती है और उनकी गुणवत्ता पर असर डाल सकती है.
फिश एक्वेरियम रखना पड़ सकता है भारी
घर की सजावट के लिए फ्रिज के ऊपर फिश एक्वेरियम रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है. फ्रिज के कंप्रेसर से निकलने वाली गर्मी और वाइब्रेशन मछलियों की सेहत पर बुरा असर डालती है. कई मामलों में देखा गया है कि फ्रिज के ऊपर रखे एक्वेरियम की मछलियां जल्दी बीमार हो जाती हैं या मर जाती हैं.
ट्रॉफी और अवॉर्ड्स रखने से बचें
कई लोग अपनी ट्रॉफी और अवॉर्ड्स को फ्रिज के ऊपर सजा देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है. इसके अलावा धातु से बनी भारी ट्रॉफी फ्रिज के ऊपर रखने से उसके इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है.
सोशल मीडिया पर वायरल: तौलिये के किनारों की लाइनें क्यों हैं? जानिए इनकी पीछे कारण
इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना हो सकता है खतरनाक
जगह बचाने के लिए टोस्टर, माइक्रोवेव, रेडियो या ओवन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान फ्रिज के ऊपर रख देना आम बात है. लेकिन फ्रिज से निकलने वाली गर्मी और लगातार वाइब्रेशन इन उपकरणों के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे ये इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जल्दी खराब हो सकते हैं और आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है.
फ्रिज की लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जरूरी है कि उसके ऊपर अनावश्यक और भारी चीजें न रखी जाएं. थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप न सिर्फ फ्रिज को लंबे समय तक सही हालत में रख सकते हैं, बल्कि महंगे रिपेयर खर्च से भी बच सकते हैं.


