Digital News: रसोई की सबसे जरूरी जरूरतों में LPG गैस कनेक्शन सबसे ऊपर आता है. जैसे ही घर बदलने की बात होती है, सबसे पहला सवाल यही दिमाग में आता है कि गैस कनेक्शन कैसे ट्रांसफर होगा. पहले यह प्रोसेस काफी झंझट वाला माना जाता था, लेकिन अब इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस जैसी कंपनियों ने इसे काफी आसान बना दिया है.
चाहे आप उसी शहर में शिफ्ट कर रहे हों या दूसरे शहर जा रहे हों, कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करके बिना लंबी लाइन में लगे गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराया जा सकता है. भारत में LPG यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसी को देखते हुए ट्रांसफर और नए कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल किया गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल: तौलिये के किनारों की लाइनें क्यों हैं? जानिए इनकी पीछे कारण
सेम सिटी में गैस कनेक्शन ट्रांसफर कैसे करें?
अगर आप उसी शहर में नया घर ले रहे हैं, तो गैस कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया काफी आसान होती है. सबसे पहले अपनी मौजूदा गैस एजेंसी को शिफ्टिंग की जानकारी देनी होती है. इसके लिए आपको गैस पासबुक साथ ले जानी होगी.
इसके अलावा नए घर का एड्रेस प्रूफ जमा करना जरूरी होता है. अगर आपकी मौजूदा एजेंसी आपके नए इलाके को कवर करती है, तो कनेक्शन सीधे नए पते पर ट्रांसफर कर दिया जाता है.
अगर एजेंसी आपके नए इलाके में सर्विस नहीं देती है, तो वह आपको ट्रांसफर टर्मिनेशन वाउचर (TTV) जारी करती है. इस वाउचर को नई एजेंसी में जमा करना होता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप उसी कंपनी का सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सिलेंडर या रेगुलेटर वापस नहीं करना पड़ता.
दूसरे शहर में शिफ्ट होने पर क्या करें?
अगर आप शहर से बाहर शिफ्ट हो रहे हैं, तो पहले अपनी मौजूदा गैस एजेंसी में जाकर कनेक्शन टर्मिनेट कराना होता है. इस दौरान सिलेंडर और उससे जुड़ा सामान एजेंसी में जमा करना पड़ता है.
प्रोसेस पूरी होने के बाद एजेंसी आपको टर्मिनेशन वाउचर देती है और जमा की गई सिक्योरिटी राशि का रिफंड भी कर दिया जाता है. यह वाउचर नए शहर में उसी कंपनी या किसी दूसरी अधिकृत एजेंसी से नया कनेक्शन लेने में काम आता है. आप चाहें तो पुरानी एजेंसी से नए शहर की गैस एजेंसी की जानकारी भी ले सकते हैं, जिससे आगे की प्रक्रिया और आसान हो जाती है.
नया गैस कनेक्शन लेने की प्रक्रिया
नया LPG कनेक्शन लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखने होते हैं. इनमें पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसके बाद आप इंडेन, एचपी गैस या भारत गैस में से किसी एक कंपनी को चुन सकते हैं. आवेदन करने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है या फिर सीधे नजदीकी गैस एजेंसी जाकर फॉर्म भरा जा सकता है.
राशन कार्ड में नाम जोड़ने का सबसे आसान तरीका, दफ्तर जाने की जरूरत नहीं
दस्तावेज जमा करने के बाद आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है. इसकी राशि शहर और कंपनी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है, क्योंकि LPG से जुड़ी कीमतें समय-समय पर अपडेट होती रहती हैं.
घर बदलते समय गैस कनेक्शन ट्रांसफर को लेकर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. सही जानकारी और जरूरी दस्तावेजों के साथ यह प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो चुकी है. सही स्टेप्स फॉलो करके आप बिना रुकावट अपनी रसोई को फिर से चालू कर सकते हैं.


